New Hindi Christian Song | राज्य गान (III) सभी जन आनंद के लिये जयकार करते हैं
हर इंसान लेता है आनंद अच्छी चीज़ों का, परमेश्वर के वचनों में।
पूरब से आता है परमेश्वर, वहीं से है परमेश्वर।
चमकाता है अपनी गौरवमय ज्योति परमेश्वर
राज्य में मानव और परमेश्वर, अपार आनंद में रहते हैं।
सभी लाये गए हैं रोशनी में, अंधकार में कोई रहा नहीं है।
मानव के धन्य जीवन के लिए, जलस्रोत नृत्य करते हैं।
परमेश्वर की बहुलता का, मानव संग पर्वत आनंद लेते हैं।
मानव सभी पूरी मेहनत और निष्ठा से, सेवा परमेश्वर की करते हैं।
न अब कोई विद्रोह है, न अब कोई विरोध है।
कितना मधुर-जीवन है!
स्वर्ग और धरती दोनों, एक-दूजे पर निर्भर हैं।
मानव और परमेश्वर करीब हैं, दोनों में गहरा एहसास है।
इस कायनात में, रहते हैं परमेश्वर के चुने हुए जन,
यही पल है, जीवन अपना आरम्भ कर दिया है स्वर्ग में परमेश्वर ने।
परेशान करता नहीं शैतान अब, विश्राम में हैं परमेश्वर-जन, उसके राज्य में।
बल्कि जीवन है परमेश्वर का अपने लोगों के संग।
परमेश्वर की महिमामय ज्योति में।
उसके राज्य में जीते हैं वे अपना जीवन, अतुल्य हर्ष में।
ये मानव संग मानव का जीवन नहीं है,
नाचो, गाओ लोगों, उन्नत करो हृदय अपना,
दूषित हुआ, स्वाद लिया गम और ख़ुशी का हर इंसान ने।
परमेश्वर की रोशनी में अब वे, कैसे न आनंद मनाएं।
करो समर्पित इसे परमेश्वर को।
इन संजोये पलों को कैसे वे जानें दें।
जगत के परे जाता है परमेश्वर।
ढोल बजाओ, खेलो परमेश्वर की ख़ातिर।
परमेश्वर खुश है सारी कायनात पर।
दिखलाता है अपना चेहरा, अपने लोगों को परमेश्वर।
ऊंची आवाज में पुकारता है परमेश्वर,
आंदोलित करती हैं बादलों को आवाज़ें।
हर कोई गुणगान करता है उसका, राजा बन गया है परमेश्वर।
परमेश्वर-जन अनुसरण करते हैं उसका,
हर्षित मन लेकर घेर लेते हैं सब जन।
जब घूमता-फिरता है नीले आकाश में परमेश्वर।
प्रिय हैं परमेश्वर के, खुशियाँ हैं परमेश्वर की।
अब न धुंध है, न पंक है, न मल का जमाव है कायनात में।
परमेश्वर की निगरानी में उजागर करते हैं चेहरा अपना,
मलयुक्त नहीं हैं लोग वे, बल्कि संत हैं शुद्ध हरिताश्म की तरह।
कायनात के पावन लोग।
अविरल करेंगे प्रेम वो परमेश्वर को।
होता है हर सृजन जीवित फिर से। करता है सेवा हर संत स्वर्ग में।
परमेश्वर के आलिंगन में, वे न विलाप करते हैं, न फ़िक्र है उन्हें,
देकर ख़ुद को परमेश्वर को।
यही जीवन है राज्य में।
लौटते हैं वे परमेश्वर के धाम में, अपनी जन्म-भूमि में।
न दर्द है, न आँसूं हैं, न अब तन ही शेष है।
धरती का अस्तित्व नहीं मगर, स्वर्ग का वजूद है।
प्रकट होता है परमेश्वर सम्मुख सबके, करता है गुणगान हर जन उसका।
ऐसा जीवन, ऐसा सौंदर्य, बदलेगा न कभी।
"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें