स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है X
परमेश्वर सभी चीज़ों के जीवन का स्रोत है (IV)
आज, हम एक खास विषय पर संवाद कर रहे हैं। तुम लोगों में से प्रत्येक के लिए, केवल दो ही बातें हैं जिन्हें जानने, अनुभव करने और समझने की तुम्हें आवश्यकता है—और ये दो बातें क्या हैं? पहली बात है, जीवन में लोगों का व्यक्तिगत रूप से प्रवेश, और दूसरी, परमेश्वर को जानने से संबंधित है। आज मैं तुम लोगों को एक विकल्प देता हूँ: एक को
चुनो। क्या तुम लोग ऐसे विषय के बारे में सुनना पसंद करोगे जो लोगों के व्यक्तिगत जीवन अनुभव से संबंधित है, या स्वयं परमेश्वर को जानने के बारे में सुनना चाहोगे? और क्यों मैं तुम्हें ऐसा विकल्प देता हूँ? क्योंकि, आज, मेरे मन में है कि मैं परमेश्वर को जानने के बारे में तुम लोगों के साथ कुछ नई बातों की संगति करूँ। परन्तु, इन सब बातों से अलग, सबसे पहले मैं पहले तुम लोगों को उन दो बातों में से चुनने दूँगा जिनके बारे में मैनें अभी-अभी बोला है। (मैं उस एक को चुनता हूँ जो परमेश्वर को जानने के बारे में है)। (हमें भी लगता है कि परमेश्वर के ज्ञान की संगति करना बेहतर है)। क्या तुम लोगों को लगता है कि हाल ही में हम परमेश्वर को जानने के बारे में जो संगति करते रहे हैं वे साध्य हैं? यह कहना उचित होगा कि यह अधिकांश लोगों की पहुँच से परे है। इन बातों से तुम लोग शायद आश्वस्त न हुए हो। मैं ऐसा क्यों कहता हूँ? क्योंकि जब तुम लोग उन बातों को सुन रहे थे जिन्हें मैं पहले कह रहा था, चाहे मैंने उसे किसी भी प्रकार से कहा हो, या किन्हीं भी शब्दों में कहा हो, शाब्दिक और सैद्धांतिक रूप में, तो तुम लोग जानते थे कि मैं क्या कह रहा था, परन्तु तुम्हारे साथ एक अत्यन्त गंभीर समस्या यह थी, कि तुमने नहीं समझा कि क्यों मैंने इन बातों को कहा, क्यों मैंने इन विषयों के बारे में बोला। यह समस्या का मूल है। और इसलिए, यद्यपि इन बातों को सुनने से परमेश्वर और उसके कर्मों के बारे में तुम्हारी समझ में वृद्धि और समृद्ध हुई है, तब भी तुम लोगों को परमेश्वर को जानने में कठिनाई हो रही है। जो कुछ मैंने कहा उसे सुनने के बाद, तुम लोगों में से अधिकांश नहीं समझते हैं कि मैंने ऐसा क्यों कहा, और परमेश्वर को जानने से इसका क्या संबंध है। क्या यह ऐसा नहीं है? परमेश्वर को जानने से इसके संबंध को समझने की तुम्हारी असमर्थता किससे जुड़ी हुई है? क्या तुम लोगों ने इस बारे में कभी विचार किया है? शायद तुम लोगों ने नहीं किया है। तुम लोग इन बातों को नहीं समझते हो इसका कारण है कि क्योंकि तुम लोगों के जीवन का अनुभव अत्यधिक सतही है। यदि परमेश्वर के वचन के बारे में लोगों का ज्ञान और अनुभव बहुत ही उथले स्तर का बना रहता है, तो परमेश्वर का उनका अधिकतर ज्ञान अस्पष्ट और अमूर्त होगा—वह प्राथमिक, मत-संबंधी और सैद्धान्तिक होगा। सैद्धांतिक रूप में, यह तर्कसंगत और उचित प्रतीत होता है, परन्तु अधिकांश लोगों के मुख से निकलने वाला परमेश्वर का ज्ञान खोखला होता है। और क्यों मैं ऐसा कहता हूँ कि यह खोखला होता है? क्योंकि, वास्तव में तुम लोग अपने हृदयों में इस बारे में स्पष्ट नहीं हो कि परमेश्वर को जानने के बारे में जो शब्द तुम्हारे मुख से निकलते हैं, वे सही हैं अथवा नहीं, कि वे विशुद्ध हैं या नहीं। और इसलिए, यद्यपि अधिकांश लोगों ने परमेश्वर को जानने के बारे में बहुत सी जानकारियों और विषयों को सुना है, फिर भी परमेश्वर के उनके ज्ञान को अभी भी सिद्धान्त और अस्पष्ट तथा अमूर्त सिद्धान्त से परे जाना है। तो इस समस्या को किस प्रकार सुलझाया जा सकता है? क्या तुम लोगों ने इस बारे में कभी सोचा है? यदि कोई सत्य की खोज नहीं करता है तो क्या वह वास्तविकता से सम्पन्न हो सकता है? यदि कोई सत्य की खोज नहीं करता है, तो निर्विवादित रूप से वह वास्तविकता रहित है और इसलिए निश्चित रूप से ऐसे लोगों को परमेश्वर के वचन का ज्ञान या अनुभव नहीं है। और क्या जो लोग परमेश्वर के वचन को नहीं जानते, वे परमेश्वर को जान सकते है? बिल्कुल नहीं! दोनों आपस में जुड़े हैं। इस प्रकार अधिकांश लोग कहते हैं, "परमेश्वर को जानना इतना कठिन कैसे हो सकता है? जब में स्वयं को जानने के बारे में बोलता हूँ तो मैं घण्टों तक बोल सकता हूँ, परन्तु जब परमेश्वर को जानने की बात आती है तो मेरे पास शब्दों का अभाव हो जाता है। यहाँ तक कि जब मैं थोड़ा सा बोल भी सकता हूँ, तो वह जबरदस्ती बोला गया और नीरस होता है—जब मैं इस पर बोलते हुए स्वयं को सुनता हूँ तो मुझे बेढंगा लगता है। यही स्रोत है। यदि तुम्हें लगता है कि परमेश्वर को जानना अत्यन्त कठिन है, कि तुम्हारे लिए यह अत्यन्त श्रमसाध्य है, कि तुम्हारे पास बोलने के लिए कुछ नहीं है—संगति करने और दूसरों को देने के लिए, और स्वयं को देने के लिए वास्तविक कुछ नहीं है—तो यह प्रमाणित करता है कि तुम कोई ऐसे व्यक्ति नहीं हो जिसने परमेश्वर के वचनों का अनुभव कर लिया है। परमेश्वर के वचन क्या हैं? क्या परमेश्वर के वचन परमेश्वर के स्वरूप की अभिव्यक्ति नहीं हैं? निश्चित रूप से नहीं। ये सभी बातें आपस में जुड़ी हुई हैं। यदि तुम्हें परमेश्वर के वचन का कोई भी अनुभव नहीं है तो तुम परमेश्वर की इच्छा को ग्रहण नहीं कर सकते हो, और नहीं जान पाओगे कि उसका स्वभाव क्या है, उसे क्या पसंद है, वह किस बात से घृणा करता है, मनुष्य के लिए उसकी क्या अपेक्षाएँ हैं, अच्छे लोगों के प्रति, और उनके प्रति जो दुष्ट हैं, उसका रवैया क्या है—यह सब निश्चित रूप से तुम्हारे लिए अस्पष्ट और धुँधला होगा। यदि इस तरह की अस्पष्टता के बीच तुम परमेश्वर में विश्वास करते हो, जब तुम कहते हो कि तुम उनमें से एक हो जो सत्य की खोज करता और परमेश्वर का अनुसरण करता है, तो क्या ये शब्द वास्तविक हैं? नहीं हैं! इसलिए अब तुम लोग अपना विकल्प चुनो: आज तुम कौन सा विषय चुनते हो। (हम जीवन में प्रवेश को चुनते हैं)। जीवन में प्रवेश के बारे में विषय के किस क्षेत्र का तुम लोगों में अभाव है? क्या तुम्हारा हृदय तुम्हें कुछ कह रहा है? तुम अभी भी नहीं जानते हो, है ना? अन्य भाई-बहन कौन सा विषय चुनते हैं? (हम परमेश्वर को जानने के बारे में सुनना चाहते हैं)। तुम लोगों में से अधिकांश ने परमेश्वर को जानना चुना है। इसलिए आइए हम परमेश्वर के ज्ञान के बारे में बात करें।
आज हम जिस विषय पर बात करेंगे तुम लोग उसे सुनने के उत्सुक हो, ठीक है न? आज हम जिस विषय पर बात करने जा रहे हैं वह "परमेश्वर सभी चीज़ों के जीवन का स्रोत है" से भी संबंधित है जिसके बारे में हम हाल ही में बात करते रहे हैं। हमने "परमेश्वर सभी चीज़ों के जीवन का स्रोत है" के बारे में काफ़ी बातें की है, जिसका उद्देश्य लोगों को यह बताने के लिए विभिन्न साधनों और परिप्रेक्ष्यों का उपयोग करना था कि किस प्रकार परमेश्वर सभी चीज़ों पर शासन करता है, किन साधनों के द्वारा वह सभी चीज़ों पर शासन करता है, और किन सिद्धान्तों के द्वारा वह सभी चीज़ों का प्रबंधन करता है, ताकि वे इस ग्रह पर बने रहें जिसकी रचना परमेश्वर ने की है। हमने इस बारे में भी काफ़ी बातें की हैं कि कैसे परमेश्वर मनुष्यजाति का भरण-पोषण करता है: किन साधनों के द्वारा परमेश्वर मनुष्यजाति का भरण-पोषण करता है, किस प्रकार का जीने का पर्यावरण वह मनुष्यजाति को प्रदान करता है, और किन साधनों और किस प्रेरणा से वह मनुष्य के लिए जीने का स्थिर पर्यावरण देता है। यद्यपि मैंने सभी चीज़ों पर परमेश्वर के प्रभुत्व, सभी चीज़ों के उसके प्रशासन, और उसके प्रबंधन के बीच संबंध के बारे में प्रत्यक्ष रूप से नहीं बोला है, फिर भी मैंने परोक्ष रुप में बोला है कि क्यों वह सभी चीज़ों को इस प्रकार से प्रशासित करता है, और क्यों वह मनुष्यजाति का इस प्रकार से भरण-पोषण करता है और और पालन-पोषण करता है—जो कि सभी परमेश्वर के प्रबंधन से संबंधित है। जिस विषय-वस्तु की हमने चर्चा की वह बहुत विस्तृत हैः बृहद पर्यावरण से लेकर लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं और भोजन जैसी बहुत छोटी बातों तक, कैसे परमेश्वर सभी चीज़ों पर शासन करता है और उन्हें व्यवस्थित रूप से परिचालित करवाता है, से लेकर सही और उचित जीने के पर्यावरण तक जो उसने संसार की हर प्रजाति के लिए बनाया, इत्यादि। यह समस्त विस्तृत विषय-वस्तु इन बात से जुड़ी है कि किस प्रकार मनुष्य देह में रहता है। कहने का तात्पर्य है कि, यह सब कुछ भौतिक संसार की चीज़ों से जुड़ा है जो नग्न आँखों को दिखाई देता है, और जिन्हें लोग महसूस कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, पर्वत, नदियाँ, समुद्र, मैदान..... ये सभी वे वस्तुएँ हैं जिन्हें देखा और स्पर्श किया जा सकता है। जब मैं वायु और तापमान की बात करता हूँ, तो तुम लोग सीधे वायु का अस्तित्व महसूस करने के लिए अपनी श्वास का, और यह अनुभव करने के लिए कि तापमान उच्च है अथवा निम्न अपने शरीर का उपयोग कर सकते हो। वृक्ष, घास और वन के पक्षी और पशु, आकाश में उड़ने और धरती पर चलने वाली चीज़ें, और विभिन्न छोटे-छोटे जानवर जो बिलों से निकलते हैं, इन सभी को लोगों की स्वयं की आँखों से देखा और उनके स्वयं के कानों से सुना जा सकता है। यद्यपि ऐसी सभी वस्तुओं का दायरा विस्तृत है—फिर भी सभी चीज़ों के बीच वे केवल भौतिक संसार का प्रतिनिधित्व करती हैं। भौतिक वस्तुएँ वे हैं जिन्हें लोग देख और महसूस कर सकते हैं, कहने का आशय है, कि जब तुम इन्हें स्पर्श करोगे, तो तुम उनका अनुभव करोगे, और जब तुम्हारे नेत्र उन्हें देखेंगे, तो तुम्हारा मस्तिष्क एक छवि, एक चित्र तुम्हारे समक्ष रखेगा। ये वे वस्तुएँ हैं जो वास्तविक और सच्ची हैं; तुम्हारे लिये वे अमूर्त नहीं है, अपितु उनके आकार और रुप हैं; वे वर्गाकार, या वृताकार, या बड़ी या छोटी हो सकती हैं और प्रत्येक तुम पर एक भिन्न छाप छोड़ती है। ये सभी चीज़ें सभी चीज़ों के भौतिक भाग को दर्शाती हैं। और इसलिए "सभी चीज़ों पर परमेश्वर का प्रभुत्व" में कौन सी "सभी चीज़ें" परमेश्वर के लिए शामिल हैं? उनमें केवल वे ही चीज़ें शामिल नहीं हैं जिन्हें लोग देख और स्पर्श कर सकते हैं, बल्कि, इसके अलावा, वे भी शामिल हैं जो अदृश्य और अस्पृश्य हैं। यह सभी चीज़ों पर परमेश्वर के प्रभुत्व के असली अर्थों में से एक है। यद्यपि ये चीज़ें लोगों के लिए अदृश्य और अस्पृश्य हैं, फिर भी परमेश्वर के लिए, जब तक ये परमेश्वर की आँखों से देखी जा सकती हैं और उसकी संप्रभुता के भीतर हैं, तब तक वे वास्तव में अस्तित्व में हैं। यद्यपि, मनुष्यजाति के लिए वे अमूर्त और अकल्पनीय हैं—यद्यपि, इसके अलावा, वे अदृश्य और अस्पृश्य हैं—परमेश्वर के लिए वास्तव में और सच में अस्तित्व में है। सभी चीज़ों की दूसरी दुनिया ऐसी ही है जिन पर परमेश्वर शासन करता है, और यह उन सभी चीज़ों के दायरे का एक अन्य हिस्सा है जिसके ऊपर परमेश्वर शासन करता है। यही वह विषय है जिस पर हम आज संगति कर रहे हैं—किस प्रकार परमेश्वर आध्यात्मिक दुनिया पर शासन करता है और उसे चलाता है। चूँकि इस विषय में सम्मिलित किया गया है कि किस प्रकार परमेश्वर समस्त वस्तुओं पर शासन करता और उनका प्रबंधन करता है, इसलिए यह उस संसार से संबंधित है जो भौतिक संसार से बाहर है—आध्यात्मिक दुनिया—और इसलिए इसे समझना हमारे लिए सर्वाधिक आवश्यक है। केवल इस विषयवस्तु पर संगति करने और इसे समझ लेने के बाद ही लोग असलियत में—"परमेश्वर सभी चीज़ों के जीवन का स्रोत है"—शब्दों के सही अर्थ को समझ सकते हैं। यही कारण है कि क्यों हम इस विषय के बारे में बात करने जा रहे हैं। और इस विषय का उद्देश्य मूल विषय "परमेश्वर सभी चीज़ों पर शासन करता है, और परमेश्वर सब चीज़ों का प्रबंधन करता है", को पूर्ण करना है। शायद जब तुम लोग इस विषय को सुनो, तो यह तुम लोगों को अजीब और अविश्वासनीय लगे—किन्तु इस बात की परवाह किए बिना कि तुम लोग कैसा अनुभव करते हो, चूँकि आध्यात्मिक दुनिया उन सभी चीज़ों का एक भाग है जो परमेश्वर द्वारा शासित हैं, इसलिए तुम लोगों को इस विषय के बारे में कुछ अवश्य सीखना चाहिए। तुम लोगों के सीख लेने के पश्चात्, तुम लोगों को "परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है" शब्दों की गहरी सराहना, समझ और उनका ज्ञान होगा।
किस प्रकार परमेश्वर आध्यात्मिक संसार पर शासन करता है और उसे चलाता है
भौतिक संसार के विषय में, यदि कुछ बातें या घटनाएँ लोगों की समझ में नहीं आती हैं, तो वे प्रासंगिक जानकारी को खोज सकते हैं, या अन्यथा उनके मूल का और उनके पीछे की कहानी का पता लगाने के लिए वे विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। परन्तु जब दूसरे संसार की बात आती है जिसके बारे में हम आज बात कर रहे हैं—वह आध्यात्मिक संसार जिसका अस्तित्व भौतिक संसार के बाहर है—तो लोगों के पास इसके बारे में कुछ भी जानने का बिल्कुल भी कोई साधन या माध्यम नहीं हैं। मैं ऐसा क्यों कहता हूँ? क्योंकि, मनुष्यजाति की दुनिया में, भौतिक संसार की हर चीज़ मनुष्य के भौतिक अस्तित्व से अवियोज्य है, और क्योंकि लोगों को ऐसा महसूस होता है कि भौतिक संसार की हर चीज़ उनकी भौतिक जीवन शैली और भौतिक जीवन से अवियोज्य है, इसलिए अधिकांश लोग केवल उन भौतिक चीज़ों से ही अवगत हैं, या उन्हें ही देखते हैं, जो उनकी आँखों के सामने होती हैं, जो चीज़ें उन्हें दिखाई पड़ती हैं। फिर भी जब आध्यात्मिक दुनिया की बात आती है—कहने का तात्पर्य है कि, हर चीज़ जो दूसरी दुनिया की है—तो कहना उचित है कि अधिकांश लोग विश्वास नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह उन्हें दिखाई नहीं देती है, और वे मानते हैं कि इसे समझने की, या इसके बारे में कुछ भी जानने की कोई आवश्यकता नहीं है, आध्यात्मिक दुनिया भौतिक संसार से किस प्रकार पूरी तरह से भिन्न है इस बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है। परमेश्वर के लिए, यह स्पष्ट है, लेकिन मनुष्यजाति के लिए यह छुपा हुआ है और स्पष्ट नहीं है, और इसलिए लोगों को कोई माध्यम खोजने में कठिनाई होती है जिसके माध्यम से वे इस दुनिया के विभिन्न पहलुओं को समझ सकें। आध्यात्मिक दुनिया के विभिन्न पहलुओं के बारे में जो बाते मैं कहने जा रहा हूँ उनका संबंध केवल परमेश्वर के प्रशासन और उसकी संप्रभुता से है। मैं रहस्यों का प्रकाशन नहीं कर रहा हूँ, न ही मैं तुम लोगों को उन रहस्यों में से कोई भी बता रहा हूँ, जिन्हें तुम लोग खोजना चाहते हो, क्योंकि यह परमेश्वर की संप्रभुता, परमेश्वर के प्रशासन, और परमेश्वर के भरण-पोषण से संबंधित है, और ऐसे में, मैं केवल उस अंश के बारे में बोलूँगा जिसे जानना तुम लोगों के लिए आवश्यक है।
सबसे पहले, मैं तुम लोगों से एक प्रश्न पूछता हूँ: तुम लोगों के मन में आध्यात्मिक दुनिया क्या है? मोटे तौर पर बोला जाए, तो यह वह दुनिया है जो भौतिक संसार से बाहर की है, एक ऐसी दुनिया जो लोगों के लिए अदृश्य और अस्पृश्य है। परन्तु तुम्हारी कल्पना में, आध्यात्मिक दुनिया को किस प्रकार का होना चाहिए? शायद, इसे न देख पाने के परिणामस्वरूप, तुम लोग इसकी कल्पना करने में सक्षम नहीं हो। बल्कि जब तुम लोग इसके बारे में दन्त कथाएँ सुनते हो, तब भी तुम लोग सोचते हो, कि तुम स्वयं को रोक नहीं पाओगे। और मैं ऐसा क्यों कहता हूँ? कुछ ऐसी बात हैं जो बहुत से लोगों के साथ होती हैं जब वे छोटे होते हैं: जब कोई उन्हें कोई डरावनी कहानी सुनाता—भूतों और आत्माओं के बारे में—तो वे अत्यन्त भयभीत हो जाते हैं। और वे क्यों भयभीत होते हैं? क्योंकि वे इन चीज़ों की कल्पना कर रहे होते हैं; यद्यपि वे उन्हें नहीं देख सकते हैं, उन्हें महसूस होता है कि वे उनके कमरे के चारों ओर हैं, कमरे में कहीं छुपे हुए हैं, या कहीं अन्धेरे में हैं, और वे इतने डर जाते हैं कि उनकी सोने की हिम्मत नहीं होती है। विशेषरूप से रात के समय, वे अपने कमरे में अकेले, या आँगन में अकेले जाने की हिम्मत नहीं करते हैं। यह तुम्हारी कल्पना की आध्यात्मिक दुनिया है, और यह एक ऐसी दुनिया है जिसके बारे में लोग सोचते हैं कि भयावह है। वास्तव में, हर एक के पास थोड़ी बहुत कल्पना होती है, और हर कोई थोड़ा बहुत अनुभव कर सकता है।
आइए, हम आध्यात्मिक दुनिया से आरम्भ करें। आध्यात्मिक दुनिया क्या है? मैं तुम्हें एक छोटा सा और सरल स्पष्टीकरण देता हूँ। आध्यात्मिक दुनिया एक महत्वपूर्ण स्थान है, एक ऐसा स्थान जो भौतिक संसार से भिन्न है। और मैं क्यों कहता हूँ कि यह महत्वपूर्ण है? हम इसके बारे में विस्तार से बात करने जा रहे हैं। आध्यात्मिक दुनिया का अस्तित्व मनुष्यजाति के भौतिक संसार से जटिल रूप से जुड़ा है। सभी चीज़ों के ऊपर परमेश्वर के प्रभुत्व में वह मानव जीवन और मृत्यु के चक्र में एक बड़ी भूमिका निभाता है; यह इसकी भूमिका है, और उन कारणों में से एक है कि क्यों इसका अस्तित्व महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह एक ऐसा स्थान है जो पाँच इंद्रियों के लिये अगोचर है, इसलिए कोई भी इस बात का अनुमान नहीं लगा सकता कि इसका अस्तित्व है अथवा नहीं। आध्यात्मिक दुनिया की असामान्य घटनाएँ मनुष्यजाति के अस्तित्व के साथ गहराई से जुड़ी हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप जिस प्रकार से मनुष्यजाति रहती है, वह भी आध्यात्मिक दुनिया से बेहद प्रभावित होता है। क्या यह परमेश्वर की संप्रभुता से संबंधित है? यह संबंधित है। जब मैं ऐसा कहता हूँ, तो तुम लोग समझ जाओ कि क्यों मैं इस विषय पर चर्चा कर रहा हूँ: क्योंकि यह परमेश्वर की संप्रभुता से, और उसके प्रशासन से संबंधित है। इस तरह के एक संसार में—जो लोगों के लिए अदृश्य है—इसकी हर स्वर्गिक आज्ञा, आदेश और प्रशासनिक प्रणाली भौतिक संसार के किसी भी देश की व्यवस्थाओं और प्रणालियों से बहुत उच्च है, और संसार में रहने वाला कोई भी प्राणी उनकी अवहेलना करने या उन्हें हथियाने का साहस नहीं करेगा। क्या यह परमेश्वर की संप्रभुता और प्रशासन से संबंधित है? इस संसार में, स्पष्ट प्रशासनिक आदेश, स्पष्ट स्वर्गिक आज्ञाएँ और स्पष्ट विधान हैं। विभिन्न स्तरों पर और विभिन्न क्षेत्रों में, न्यायालय अधिकारी पूर्णरुप से अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हैं, और नियमों और विनियमों का पालन करते है, क्योंकि वे जानते हैं कि स्वर्गिक आज्ञा के उल्लंघन का परिणाम क्या होता है, वे स्पष्ट रूप से अवगत हैं कि किस प्रकार परमेश्वर दुष्टों को दण्ड और भले लोगों को इनाम देता है, और वह किस प्रकार सभी चीज़ों को चलाता है, वह किस प्रकार हर चीज़ पर शासन करता है, और, इसके अतिरिक्त, वे स्पष्ट रुप से देखते हैं कि किस प्रकार परमेश्वर अपने स्वर्गिक आदेशों और विधानों को कार्यान्वित करता है। क्या ये उस भौतिक संसार से भिन्न हैं, जिसमें मनुष्यजाति रहती है? वे व्यापक रुप से भिन्न हैं। यह एक ऐसा संसार है जो भौतिक संसार से पूर्णतया भिन्न है। चूँकि यहाँ स्वर्गिक आदेश और विधान हैं, इसलिए यह परमेश्वर की संप्रभुता, प्रशासन, और इसके अतिरिक्त, परमेश्वर के स्वभाव तथा स्वरूप से संबंधित है। इसे सुनने के पश्चात्, क्या तुम लोगों को यह महसूस नहीं होता है कि इस विषय पर बोलना मेरे लिये अति आवश्यक है? क्या तुम लोग इसमें निहित रहस्यों को जानना नहीं चाहते हो? (हाँ, हम चाहते हैं)। आध्यात्मिक दुनिया की अवधारणा ऐसी है। यद्यपि यह भौतिक संसार के साथ सहअस्तित्व में है, और साथ-साथ परमेश्वर के प्रशासन और उसकी संप्रभुता के अधीन है, फिर भी इस दुनिया का परमेश्वर का प्रशासन और उसकी संप्रभुता भौतिक संसार की अपेक्षा बहुत सख्त है। जब विस्तार की बात आती है, तो हमें इस बात से आरम्भ करना चाहिए कि किस प्रकार आध्यात्मिक दुनिया मनुष्य के जीवन और म़ृत्यु के चक्र के कार्य के लिए उत्तरदायी है, क्योंकि यह कार्य आध्यात्मिक दुनिया के प्राणियों के कार्य का एक बड़ा भाग है।
मनुष्यजाति के बीच, मैं लोगों को तीन प्रकारों में वर्गीकृत करता हूँ। पहले प्रकार के लोग अविश्वासी हैं, ये वे हैं जो धार्मिक विश्वासों से रहित हैं। वे अविश्वासी कहलाते हैं। अविश्वासियों की बहुत बड़ी संख्या केवल धन में विश्वास रखती है, वे केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं, वे भौतिकवादी हैं और वे केवल भौतिक संसार में विश्वास करते है, जीवन और मृत्यु में और देवताओं और प्रेतों की लोकोक्तियों में विश्वास नहीं रखते हैं। मैं उन्हें अविश्वासियों के रुप में वर्गीकृत करता हूँ, और वे पहला प्रकार हैं। दूसरा प्रकार अविश्वासियों से अलग विभिन्न मतों को मानने वाले लोगों का है। मनुष्यजाति के बीच, मैं इन मतों के लोगों को अनेक मुख्य प्रकारों में विभाजित करता हूँ: पहला यहूदी हैं, दूसरा कैथोलिक हैं, तीसरा ईसाई हैं, चौथा मुस्लिम और पाँचवाँ बौद्ध हैं, ये पाँच प्रकार हैं। ये विभिन्न प्रकार के मतों वाले लोग हैं। तीसरा प्रकार उन लोगों का है जो परमेश्वर में विश्वास करते हैं, जो तुम लोगों से संबंधित हैं। ऐसे विश्वासी वे लोग हैं जो आज परमेश्वर का अनुसरण करते हैं। इन लोगों को दो प्रकारों में विभाजित किया जाता है: परमेश्वर के चुने हुए लोग और सेवा करने वाले लोग। इन प्रमुख प्रकारों को स्पष्ट रुप से विभेदित किया गया है। तो अब, अपने मन में तुम लोग मनुष्यों के प्रकारों और क्रमों को स्पष्ट रुप से विभेदित करने में सक्षम हो। पहला अविश्वासी हैं। मैं कह चुका हूँ कि अविश्वासी कौन हैं। क्या वे लोग जो आकाश में वृद्ध मनुष्य में विश्वास करते हैं अविश्वासी गिने जाते हैं? कई विश्वासी केवल आकाश में वृद्ध मनुष्य में विश्वास करते हैं; वे मानते हैं कि वायु, वर्षा और आकाशीय बिजली आकाश में इस वृद्ध मनुष्य द्वारा नियंत्रित की जाती हैं, जिस पर वे फसल बोने और काटने के लिए निर्भर रहते हैं—फिर भी परमेश्वर पर विश्वास करने के उल्लेख पर वे अनिच्छुक बन जाते हैं। क्या इसे परमेश्वर में विश्वास कहा जा सकता है? ऐसे लोगों को अविश्वासियों में सम्मिलित किया जाता है। तुम इसे समझ गए, है न? इन श्रेणियों को समझने में ग़लती मत करना। दूसरा प्रकार है मतों वाले लोग। तीसरा प्रकार वे लोग हैं जो आज परमेश्वर का अनुसरण करते हैं। और क्यों मैंने सभी मनुष्यों को इन प्रकारों में विभाजित किया है? (क्योंकि उनके गंतव्य और अन्त भिन्न-भिन्न हैं)। यह एक पहलू है। क्योंकि, जब इन विभिन्न प्रजातियों और प्रकारों के लोग आध्यात्मिक दुनिया में लौटते हैं, तो उनमें से प्रत्येक का जाने का भिन्न स्थान होगा, वे जीवन और मृत्यु के चक्र की भिन्न—भिन्न व्यवस्थाओं के अधीन किए जाएँगे, और यही कारण है कि क्यों मैंने मनुष्यों को इन मुख्य प्रकारों में वर्गीकृत किया है।
1. अविश्वासियों का जीवन और मृत्यु का चक्र
आइए हम अविश्वासियों के जीवन और मृत्यु के चक्र से आरम्भ करें। मनुष्य की मृत्यु के पश्चात्, आध्यात्मिक दुनिया का एक न्यायालय अधिकारी उसे ले जाता है। और उनका कौन—सा भाग ले जाया जाता है? उसकी देह नहीं, बल्कि उसकी आत्मा। जब उनकी आत्मा ले जायी जाती है, तब वे ऐसे स्थान पर पहुँचते हैं जो आध्यात्मिक दुनिया की एक एजेंसी है, एक ऐसा स्थान जो अभी-अभी मरे हुए लोगों की आत्मा को ग्रहण करता है। (ध्यान दें: किसी के भी मरने के बाद पहला स्थान जहाँ वे जाते हैं, आत्मा के लिए अजनबी होता है)। जब उन्हें इस स्थान पर ले जाया जाता है, तो एक अधिकारी पहली जाँचें करता है, उनका नाम, पता, और आयु की पुष्टि करता है। उन्होंने अपने जीवन के साथ जो भी किया, हर चीज़ एक पुस्तक में लिखी होती है। और विशुद्धता के लिए उसका सत्यापन किया जाता है। इस सब की जाँच हो जाने के पश्चात्, उन मनुष्यों के पूरे जीवन के व्यवहार और कार्यकलापों का उपयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि उन्हें दण्ड दिया जाएगा या फिर से मनुष्य के रूप में जन्म लेंगे, जो कि पहला चरण है। क्या यह पहला चरण भयावह है? यह अत्यधिक भयावह नहीं है, क्योंकि इसमें केवल इतना ही हुआ है कि मनुष्य एक अन्धकारमय और अपरिचित स्थान में पहुँचा है जो अत्यधिक भयावह नहीं है।
दूसरे चरण में, यदि इस मनुष्य ने जीवनभर बहुत से बुरे कार्य किये हैं, यदि उसने अनेक दुष्ट कर्म किये हैं, तब उसे दण्ड देने के लिए दण्ड के स्थान पर ले जाया जाएगा। यह वह स्थान होगा जो स्पष्ट रूप से लोगों के दण्ड के लिए है। उन्हें किस प्रकार के दण्ड दिया जाता है इसका वर्णन उनके द्वारा किये गए पापों पर, और इस बात पर निर्भर करता है कि मृत्यु से पूर्व उन्होंने कितने दुष्टतापूर्ण कार्य किए—जो कि द्वितीय चरण में होने वाली पहली स्थिति है। उनकी मृत्यु से पूर्व उनके द्वारा किये गये कार्यों और उनकी दुष्टताओं की वजह से, दण्ड के पश्चात् जब वे पुनः जन्म लेते हैं—जब वे एक बार फिर से भौतिक संसार में जन्म लेते हैं—तो कुछ लोग मनुष्य बनते रहेंगे, और कुछ पशु बन जाएँगे। कहने का अर्थ है कि, आध्यात्मिक दुनिया में व्यक्तियों के लौटने के पश्चात् उनके द्वारा किए गए दुष्टता के कार्यों की वजह से उन्हें दण्डित किया जाता है; इसके अतिरिक्त, उनके द्वारा किए गए दुष्टता के कार्य की वजह से, अपने अगले जन्म में वे मनुष्य नहीं, बल्कि पशु बनते हैं। जो पशु वे बन सकते हैं उनमें गाय, घोड़े, सूअर, और कुत्ते शामिल हैं। कुछ लोग आकाश के पक्षी या एक बत्तख या कलहंस बन सकते हैं... पशुओं के रुप में उनके पुनर्जन्म लेने के बाद, जब वे मरते हैं तो वे आध्यात्मिक दुनिया में लौट जाते हैं, और, जैसा कि पहले कहा गया है, मरने से पहले उनके व्यवहार के आधार पर, आध्यात्मिक दुनिया तय करेगी कि वे मनुष्य के रुप में पुनर्जन्म लेंगे या नहीं। अधिकांश लोग बहुत अधिक दुष्टता करते हैं, उनके पाप अत्यन्त गंभीर होते हैं, और इसलिए जब उनका जन्म होता है तो वे सात से बारह बार तक पशु बनते हैं। सात से बारह बार—क्या यह भयावह है? (यह भयावह है)। तुम लोगों को क्या चीज़ डरा रही है? किसी मनुष्य का पशु बनना, यह भयावह है। और एक मनुष्य के लिए, एक पशु बनने में सर्वाधिक दुःखदायी बात क्या है? किसी भाषा का न होना, केवल कुछ साधारण विचार होना, केवल उन्हीं चीज़ों को कर पाना जो पशु करते हैं और वही खा पाना जो पशु खाते हैं, पशु के समान साधारण मानसिकता और हाव-भाव होना, सीधे खड़े हो कर चलने में समर्थ न होना, मनुष्यों के साथ संवाद न कर पाना, और मनुष्यों के किसी भी व्यवहार और गतिविधियों का पशुओं से कोई सम्बन्ध न होना। कहने का आशय है कि, सब चीज़ों के बीच, पशु होना सभी जीवित प्राणियों में तुम्हें निम्नतम कोटि का बना देता है, और यह मनुष्य होने से कहीं अत्यधिक दुःखदायी है। यह उन लोगों के लिए आध्यात्मिक दुनिया के दण्ड का एक पहलू है जिन्होंने बहुत अधिक दुष्टता के कार्य और बड़े पाप किए हैं। जब दण्ड की प्रचण्डता की बात आती है, तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे किस प्रकार के पशु बनते हैं। उदाहरण के लिए, क्या एक कुत्ता बनने की तुलना में एक सूअर बनना अधिक अच्छा है? क्या कुत्ते की तुलना में सूअर अधिक अच्छा जीवन जीता है या बुरा? बदतर, है न? यदि लोग गाय या घोड़ा बनते हैं, तो क्या वे एक सूअर की तुलना में अधिक बेहतर जीवन जीएँगे या बदतर? (बेहतर)। ऐसा दिखाई देता है मानो कि यदि चुनने का अवसर दिया जाए, तो तुम लोगों की अभिरुचि होगी। यदि कोई बिल्ली बनता है तो क्या यह अधिक आरामदायक होगा? गाय या घोड़ा बनने की तुलना में यह कहीं अधिक आरामदायक होगा। यदि तुम्हें पशुओं के बीच चुनने दिया जाए, तो तुम बिल्ली बनना पसंद करोगे, और यह अधिक आरामदायक है क्योंकि तुम अपना अधिकांश समय नींद की सुस्ती में गुज़ार सकोगे। गाय या घोड़ा बनना अधिक मेहनत वाला काम है, और इसलिए यदि लोग गाय या घोड़े के रुप में पुनर्जन्म लेते हैं, तो उन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ता है—जो एक कष्टप्रद दण्ड प्रतीत होता है। गाय या घोड़ा बनने की तुलना में कुत्ता बनना कुछ अधिक बेहतर है, क्योंकि कुत्ते का अपने स्वामी के साथ निकट संबंध होता है। इससे ज्यादा और क्या है कि, आजकल, बहुत से लोग कुत्ता पालते हैं और तीन से पाँच वर्ष पश्चात् वह उनकी कही हुई कई बातें समझने लगता है। क्योंकि कुत्ता अपने मालिक के बहुत से शब्दों को समझ सकता है, इसलिए उसे अपने मालिक की अच्छी समझ होती है, और कभी-कभी वह अपने मालिक के मिज़ाज और आवश्यकताओं के अनुरुप बन सकता है, इसलिये मालिक कुत्ते के साथ ज्यादा अच्छा व्यवहार करता है, और कुत्ता ज्यादा अच्छा खाता हैऔर अच्छा—पीता है, और जब वह पीड़ा में होता है तो इसकी अधिक देखभाल की जाती है—तो क्या कुत्ता एक अधिक सुखी जीवन व्यतीत नहीं करता है? इसलिये एक गाय या घोड़ा होने की तुलना में कुत्ता होना बेहतर है। इसमें, किसी मनुष्यों के दण्ड की प्रचण्डता यह निर्धारित करती है कि वे कितनी बार पशु के रूप में जन्म लेते हैं और किस प्रकार के पशु के रूप में वे जन्म लेते हैं। तुम लोग समझे, है न?
क्योंकि अपने जीवित रहने के समय उन्होनें बहुत से पाप किये थे, इसलिए कुछ लोगों को सात से बारह बार पशु के रूप में पुनर्जन्म लेने का दण्ड दिया जाएगा। पर्याप्त बार दण्डित होने के पश्चात्, जब वे आध्यात्मिक दुनिया मे लौटते हैं तो उन्हें अन्यत्र ले जाया जाता है। इस स्थान में विभिन्न आत्माएँ पहले ही दण्ड पा चुकी होती हैं, और उस प्रकार की होती हैं जो मनुष्य के रूप में जन्म लेने के लिये तैयार हो रही हैं। यह स्थान प्रत्येक आत्मा को उस प्रकार के परिवार जिसमें वे उत्पन्न होंगे, एक बार पुनर्जन्म लेने के बाद उनकी क्या भूमिका होगी, आदि, के अनुसार श्रेणीबद्ध करता है। उदाहरण के लिए, कुछ लोग जब इस संसार में आएँगे तो गायक बनेंगे, और इसलिए उन्हें गायकों के बीच रखा जाता है; कुछ लोग इस संसार में आएँगे तो व्यापारी बनेंगे और इसलिए उन्हें व्यापारी लोगों के बीच रखा जाता है; और यदि किसी को मनुष्य रूप में आने के बाद विज्ञान अनुसंधानकर्ता बनना है तो उन्हें अनुसंधानकर्ताओं के बीच रखा जाता है। उन्हें वर्गीकृत कर दिए जाने के पश्चात्, प्रत्येक को एक भिन्न-भिन्न समय और नियत तिथि के अनुसार भेजा जाता है, ठीक वैसे ही जैसे कि आजकल लोग ई-मेल भेजते हैं। इसमें जीवन और मृत्यु का एक चक्र पूरा हो जाएगा। जब कोई व्यक्ति आध्यात्मिक दुनिया में पहुँचता है उस दिन से ले कर जब तक उसका दण्ड समाप्त नहीं हो जाता है तब तक, उनका कई बार पशु के रुप में पुनर्जन्म हो सकता है, तथा फिर वह मनुष्य के रुप में पुनर्जन्म लेने के लिये तैयार हो जाता है; यह एक सम्पूर्ण प्रक्रिया है।
और क्या जिन्होंने दण्ड भोग लिया है और जो अब पशु के रुप में जन्म नहीं लेंगे, उन्हें मनुष्य बनने के लिए शीघ्र भौतिक संसार में भेजा जाएगा? या उन्हें मनुष्यों के बीच आने से पहले कितना समय लगेगा? वह आवृत्ति क्या है जिससे ये लोग मानव बनते हैं?[क] इसके कुछ लौकिक प्रतिबंध हैं। आध्यात्मिक दुनिया में होने वाली हर चीज़ कुछ उचित लौकिक प्रतिबंधों और नियमों के अधीन है—जिसे, यदि मैं संख्याओं के साथ समझाऊँ, तो तुम लोग समझ जाओगे। उनके लिये जो अल्पावधि में पुनर्जन्म लेते हैं, जब वे मरते हैं तो मनुष्य के रुप में उनका पुनर्जन्म तैयार किया जाएगा। अल्पतम समय तीन दिन है। कुछ लोगों के लिए, यह तीन माह है, कुछ के लिए यह तीन वर्ष है, कुछ के लिए यह तीस वर्ष है, कुछ के लिए यह तीन सौ वर्ष है, कुछ के लिए तो यह तीन हजार वर्ष तक भी है, इत्यादि। तो इन लौकिक नियमों के बारे में क्या कहा जा सकता है, और उनकी विशिष्टताएँ क्या हैं? भौतिक संसार में, मनुष्यों के संसार में, किसी आत्मा का पहुँचना, आवश्यकता पर आधारित होता है: यह उस भूमिका के अनुसार होता है जिसे इस आत्मा को इस संसार में निभाना है। जब लोग साधारण व्यक्ति के रुप में पुनर्जन्म लेते हैं, तो उनमें से अधिकांश अतिशीघ्र पुनर्जन्म लेते हैं, क्योंकि मनुष्य के संसार को ऐसे साधारण लोगों की महती आवश्यकता होती है और इसलिए तीन दिन के पश्चात् वे एक ऐसे परिवार में भेज दिए जाते हैं जो उनके मरने से पहले के परिवार से सर्वथा भिन्न होता है। परन्तु कुछ ऐसे होते हैं जो इस संसार में विशेष भूमिका निभाते हैं। "विशेष" का अर्थ है कि मनुष्यों के संसार में उनकी कोई बड़ी माँग नहीं होती है; ऐसी भूमिका के लिये अधिक व्यक्तियों की आवश्यकता नहीं होती है, और इसलिए उनके पुनर्जन्म लेने से पहले तीन सौ वर्ष का समय लग सकता है।[ख] कहने का तात्पर्य है कि यह आत्मा हर तीन सौ वर्ष में एक बार अथवा यहाँ तक कि तीन हजार वर्ष में भी एक बार आएगी। और ऐसा क्यों है? क्योंकि तीन सौ वर्ष या तीन हज़ार वर्ष तक संसार में ऐसी भूमिका की आवश्यकता नहीं है और इसलिए उन्हें आध्यात्मिक दुनिया के कहीं पर रखा जाता है। उदाहरण के लिए, कनफ्यूशियस को लें, पारंपरिक चीनी संस्कृति पर उसका गहरा प्रभाव था। उसके आगमन ने उस समय की संस्कृति, ज्ञान, परम्परा और उस समय के लोगों की सोच पर गहरा प्रभाव डाला था। परन्तु इस तरह के मनुष्य की हर एक युग में आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए उसे पुनर्जन्म लेने से पहले तीन सौ या तीन हजार वर्ष तक प्रतीक्षा करते हुए, आध्यात्मिक दुनिया में ही रहना पड़ा था। क्योंकि मनुष्यों के संसार को ऐसे किसी व्यक्ति की आवश्यकता नहीं थी, इसलिए उसे निष्क्रिय रुप से प्रतीक्षा करनी पड़ी, क्योंकि इस तरह की बहुत कम भूमिकाएँ थी, उसके करने के लिए बहुत कम था, इसलिए उसे, निष्क्रिय, और मनुष्य के संसार में उसकी आवश्यकता पड़ने पर भेजे जाने के लिए, अधिकांश समय आध्यात्मिक दुनिया में कहीं पर रखना पड़ा था। जिस बारम्बारता के साथ अधिकतर लोग पुनर्जन्म लेते हैं उसके लिए इस प्रकार के आध्यात्मिक दुनिया के लौकिक नियम हैं। वे चाहे कोई साधारण या विशेष हों, आध्यात्मिक दुनिया में लोगों के पुनर्जन्म लेने की प्रक्रिया के लिये उचित नियम और सही अभ्यास हैं, और ये नियम और अभ्यास परमेश्वर की ओर से आते हैं, उन्हें परमेश्वर द्वारा भेजा जाता है उनका निर्णय या नियन्त्रण आध्यात्मिक दुनिया के किसी न्यायालय अधिकारी या प्राणी के द्वारा नहीं किया जाता है। अब तुम समझ गए, है ना?
“वचन देह में प्रकट होता है” से
Source From: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें