स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है X सब वस्तुओं के जीवन का स्रोत परमेश्वर है (IV) भाग दो

सब वस्तुओं के जीवन का स्रोत परमेश्वर है (IV)     भाग दो के क्रम में

1. परमेश्वर किस प्रकार आत्मिक संसार पर शासन करता है और उसे चलाता है

किसी आत्मा के लिए उसका पुनर्जन्म और वह भूमिका जो वह निभाती है—इस जीवन में उसकी भूमिका क्या है—किस परिवार में वह जन्म लेती है और उसका जीवन किस प्रकार का होता है, इन सबका उसके पिछले जीवन से गहरा संबंध होता है। मनुष्य के संसार में हर प्रकार के लोग आते हैं, और उनके द्वारा निभाई जाने वाली भूमिकाएँ भिन्न—भिन्न होती हैं, उसी तरह से उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य भिन्न-भिन्न होते हैं। ये कौन से कार्य हैं? कुछ लोग अपना कर्ज़ चुकाने आते हैं: यदि उन्होंने पिछली ज़िंदगी में किसी से बहुत सा पैसा उधार लिया था, तो वे इस ज़िंदगी में उस कर्ज़ को चुकाने के लिए आते हैं। कुछ लोग, इस बीच, अपना ऋण उगाहने के लिए आए हैं: विगत जीवन में उनके साथ बहुत सी चीज़ों में, और अत्यधिक पैसों का घोटाला किया गया था, और इसलिए उनके आध्यात्मिक दुनिया में आने के बाद, आध्यात्मिक दुनिया उन्हें न्याय देगी और उन्हें इस जीवन में अपना कर्जा उगाहने देगी। कुछ लोग एहसान का कर्ज़ चुकाने के लिए आते हैं: उनके पिछले जीवन के दौरान—उनकी मृत्यु से पूर्व—कोई उनके प्रति दयावान था, और इस जीवन में उन्हें पुनर्जन्म लेने के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान किया गया है और इसलिए वे उस कृतज्ञता का बदला चुकाने के लिए पुनर्जन्म लेते हैं। इस बीच, दूसरे किसी का जीवन लेने के लिए इस जीवन में पैदा हुए हैं। वे किसका जीवन लेते हैं? उस व्यक्ति का जिसने पिछले जीवन में उसके प्राण लिये थे। सारांश में, प्रत्येक व्यक्ति का वर्तमान जीवन अपने विगत जीवन के साथ प्रगाढ़ रुप से संबंध रखता है, यह अविभाज्य रूप से जुड़ा है। कहने का तात्पर्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति का वर्तमान जीवन उसके पिछले जीवन से बहुत अधिक प्रभावित होता है। उदाहरण के लिए, झांग ने अपनी मृत्यु से पहले ली को एक बड़ी मात्रा में पैसों का धोखा दिया था। तो क्या झांग ली का ऋणी बन गया? क्योंकि वह ऋणी है, तो क्या यह स्वाभाविक है कि ली को झांग से अपना ऋण वसूल करना चाहिए? और इसलिए, उनकी मृत्यु के उपरान्त, उनके बीच निपटाए जाने के लिए एक ऋण है। और जब वे पुनर्जन्म लेते हैं और झांग मनुष्य बनता है, तो किस प्रकार से ली उससे अपना ऋण वसूल करता है? कहने का अर्थ है कि ली झांग के पुत्र के रुप में पुनः उत्पन्न होकर उससे अपना ऋण वसूल करता है, जिसमें झांग उसके पिता के रूप में होता है? इस जीवन में यही होता है। ली का पिता झांग खूब धन अर्जित करता है, और वह उसके पुत्र ली द्वारा उड़ा दिया जाता है। चाहे झांग कितना ही धन क्यों न कमाये, उसका पुत्र ली, उसे व्यय करने में उसकी "सहायता" करता है। चाहे झांग कितना ही धन क्यों न अर्जित करे, वह कभी पर्याप्त नहीं होता है, और इसी बीच उसका पुत्र किसी न किसी कारण से पिता के धन को विभिन्न तरीकों और साधनों से उड़ा देता है। झांग हैरान रह जाता हैः ‘‘यह क्या हो रहा है? क्यों मेरा पुत्र हमेशा दुर्भाग्यशाली रहता है? ऐसा क्यों है कि दूसरों के पुत्र इतने अच्छे हैं? क्यों मेरा पुत्र महत्वकांक्षी नहीं है। वह कोई धन अर्जित करने में इतना बेकार और अयोग्य क्यों है, क्यों मुझे सदा उसकी सहायता करनी पड़ती है? चूँकि मुझे उसे सहारा देना हैं तो मैं सहारा दूँगा, किन्तु ऐसा क्यों है कि चाहे मैं कितना ही धन उसे क्यों न दूँ, वह सदा और अधिक चाहता है? क्यों वह कोई ईमानदारी का काम नहीं कर सकता है? क्यों वह एक आवारा है, खाना-पीना, वेश्यावृत्ति और जुएबाजी करना—इन सभी में लगा रहता है? आखिर ये हो क्या रहा है?" फिर झांग कुछ समय तक विचार करता है: "ऐसा हो सकता है कि विगत जीवन में मैं उसका ऋणी रहा हूँ? तो ठीक है, मैं वह कर्ज उतार दूँगा! जब तक मैं पूरा चुकता नहीं कर दूँगा, यह मामला समाप्त नहीं होगा!" वह दिन आ सकता है जब ली अपना ऋण वसूल कर लेता है, और जब वह चालीस या पचास वर्ष का हो जाता है, तो एक दिन ऐसा आयेगा जब उसे अचानक अक्ल आएगी: "अपने जीवन के पूर्वार्द्ध में मैंने एक भी भला काम नहीं किया है! मैंने अपने पिता के कमाये हुए समस्त धन को उड़ा दिया है—मुझे एक अच्छा इन्सान होना चाहिए! मैं स्वयं को मज़बूत बनाऊँगा: मैं एक ऐसा व्यक्ति बनूँगा जो ईमानदार हो, और उचित रूप से जीवन जीता हो, और मैं अपने पिता को पुनः कभी दुःख नहीं पहुँचाऊँगा!" वह ऐसा क्यों सोचता है? वह अचानक अच्छे में कैसे बदल गया? क्या इसका कोई कारण है? क्या कारण है? (क्योंकि ली ने अपना ऋण वसूल कर लिया है, कर्ज चुकता हो चुका है)। इसमें, कार्य कारण है। कहानी बहुत पहले आरम्भ हुई थी, बहुत पहले, उन दोनों के पैदा होने से पहले, और उनके विगत जीवन की यह कहानी उनके वर्तमान जीवन तक लायी गई है, और दोनों में से कोई भी किसी को दोष नहीं दे सकता है। चाहे झांग ने अपने पुत्र को कुछ भी क्यों न सिखाया हो, उसके पुत्र ने कभी नहीं सुना, और एक दिन भी ईमानदारी से कार्य नहीं किया—परन्तु जिस दिन कर्ज चुका दिया गया, तो उसको सिखाने की कोई आवश्यकता नहीं रही; उसका पुत्र स्वाभाविक रुप से समझ गया। यह एक साधारण सा उदाहरण है और यहाँ, निःसन्देह, ऐसे अनेक उदाहरण हैं। और यह लोगों को क्या बताता है? (कि उन्हें अच्छा बनना चाहिए और उन्हें दुष्टता नहीं करनी चाहिए)। उन्हें कोई दुष्टता नहीं करनी चाहिए, और उनकी दुष्टता का प्रतिफल मिलेगा! अधिकांश अविश्वासी बहुत दुष्टता करते हैं, और उनकी दुष्टताओं का उन्हें प्रतिफल मिला है, ठीक है? परन्तु क्या यह प्रतिफल मनमाना है? प्रतिफल के साथ जो कुछ भी मिलता है उसकी पृष्ठभूमि होती है और एक कारण होता है। क्या तुम्हें लगता है कि तुम्हारे किसी के साथ पैसे की धोखाधड़ी करने के बाद तुम्हें कुछ नहीं होगा? क्या तुम्हें लगता है कि उसके साथ पैसों की धोखाधड़ी करने के पश्चात्, उसका धन हड़प लेने के बाद तुम्हें कोई परिणाम नहीं भुगतना पड़ेगा? यह तो असंभव होगा, और इसका परिणाम होगा! इस बात की परवाह किए बिना कि वह कौन है, या वह यह विश्वास करता है अथवा नहीं कि कोई परमेश्वर है, हर व्यक्ति को अपने व्यवहार का उत्तरदायित्व लेना होगा और अपनी करतूतों के परिणामों को भुगतना होगा। इस साधारण से उदाहरण के संबंध में—झांग को दण्डित किया जाना और ली का ऋण चुकाया जाना—क्या यह उचित नहीं है? जब लोग इस प्रकार के कार्य करते हैं तो इसी प्रकार का परिणाम होता है। और क्या यह आध्यात्मिक दुनिया के प्रशासन से पृथक है? यह आध्यात्मिक दुनिया के प्रशासन से अवियोज्य है। अविश्वासी होने के बावजूद, जो परमेश्वर में विश्वास नहीं करते हैं, उनका अस्तित्व ऐसी स्वर्गिक आज्ञाओं और आदेशों के अधीन होता है, इससे कोई बच कर नहीं भाग सकता है, इस सच्चाई से कोई नहीं बच सकता है।
वे लोग जिन्हें परमेश्वर में विश्वास नहीं है प्रायः मानते हैं कि प्रत्येक वह चीज़ जिसे देखा जा सकता है अस्तित्व में है, जबकि प्रत्येक वह चीज जिसे देखा नहीं जा सकता, या जो लोगों से बहुत दूर है, अस्तित्व में नहीं है। वे यह मानना पंसद करते हैं कि "जीवन और मृत्यु का चक्र" नहीं होता है, और कोई "दण्ड" नहीं होता है, और इसलिए वे बिना किसी मलाल के पाप और दुष्टता करते हैं—जिसके बाद वे दण्डित किये जाते हैं, या पशु के रुप में जन्म लेते हैं। अविश्वासियों में से अधिकतर लोग इस दुष्चक्र में फँस जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे इस बात से अनभिज्ञ होते हैं कि आध्यात्मिक दुनिया समस्त जीवित प्राणियों के अपने प्रशासन में सख्त है। चाहे तुम विश्वास करो अथवा नहीं, वह तथ्य अस्तित्व में रहता है, क्योंकि एक भी व्यक्ति या वस्तु उस दायरे से बच कर नहीं भाग सकती है जो परमेश्वर की आँखों के द्वारा देखा जा रहा है, और एक भी व्यक्ति या वस्तु परमेश्वर की स्वर्गिक आज्ञाओं और आदेशों के नियमों और उनकी सीमाओं से बच कर नहीं भाग सकती है। और इसलिए यह साधारण सा उदाहरण हर एक को बताता है कि इस बात की परवाह किए बिना कि तुम परमेश्वर में विश्वास करते हो अथवा नहीं, पाप करना और दुष्टता करना अस्वीकार्य है, इनके दुष्परिणाम होते हैं। जब कोई जिसने किसी को धन का धोखा दिया है इस प्रकार से दण्डित किया जाता है, तो ऐसा दण्ड उचित है। इस तरह के आम तौर पर देखे जाने वाले व्यवहार को आध्यात्मिक दुनिया द्वारा दण्डित किया जाता है, परमेश्वर के आदेशों और स्वर्गिक आज्ञाओं द्वारा दण्डित किया जाता है और इसलिए गंभीर आपराधिक और दुष्टतापूर्ण व्यवहार—बलात्कार करना, लूटपाट करना, धोखाधड़ी और कपट, चोरी और डकैती, हत्या और आगजनी, इत्यादि—और भी अधिक भिन्न- भिन्न उग्रता वाले दण्ड की श्रृंखला के अधीन किए जाते हैं। और इन भिन्न-भिन्न उग्रता वाले दण्ड की श्रृंखला में क्या शामिल हैं? उनमें से कुछ उग्रता के स्तर का निर्धारण करने के लिये समय का प्रयोग किया जाता है, कुछ विभिन्न तरीकों का उपयोग करके ऐसा करते हैं और अन्य वहाँ के माध्यम से करते हैं जहाँ लोग जन्म के बाद जाते हैं। उदाहरण के लिए, कुछ लोग गालियाँ बकने वाले होते हैं। "गालियाँ बकनेवाले" किसे संदर्भित करता है? इसका अर्थ होता है प्रायः दूसरों को गाली देना और द्वेषपूर्ण भाषा का, ऐसी भाषा का उपयोग करना जो दूसरों को कोसती है। द्वेषपूर्ण भाषा क्या प्रकट करती है? यह प्रकट करती है कि किसी का हृदय कलुषित है। द्वेषपूर्ण भाषा जो लोगों को कोसती है, प्रायः ऐसे ही लोगों के मुख से निकलती है, और ऐसी द्वेषपूर्ण भाषा के साथ कठोर परिणाम जुड़े होते हैं। इन लोगों के मरने और उचित दण्ड भोग लेने के पश्चात्, उनका गूंगे के रूप में पुनर्जन्म अवश्य होना चाहिए। कुछ लोग, जब वे जीवित रहते हैं, तो बडे चौकस रहते हैं, वे प्रायः दूसरों का लाभ उठाते हैं, उनकी छोटी-छोटी योजनाएँ विशेषरूप से सुनियोजित होती हैं, और वे अधिकतर वही करते हैं जिनसे दूसरों को हानि पहुँचती है। जब उनका पुनर्जन्म होता है, तो वह मूर्ख या मानसिक रुप से विकलांग हो सकता है। कुछ लोग दूसरों की निजता में ताक झाँक करते हैं: उनकी आँखें बहुत सा वह देख लेती हैं जो उन तक साझा नहीं होना चाहिए, और वे बहुत सा वह जान लेते हैं जो उन्हें नहीं जानना चाहिए, और इसलिए जब उनका पुनर्जन्म होता है, तो वे अन्धे हो सकते हैं। कुछ लोग जब वे जीवित होते हैं तो बहुत फुर्तीले होते हैं, वे प्रायः झगड़ते हैं और बहुत दुष्टता करते हैं, और इसलिए जब उनका पुनर्जन्म होता है तो वे विकलांग, लंगड़े, बिना एक बाँह वाले हो सकते हैं, या वे कुबड़े हो सकते हैं, या टेढ़ी गर्दन वाले हो सकते हैं, वे लचक कर चलने वाले हो सकते हैं या उनका एक पैर दूसरे की अपेक्षा छोटा हो सकता है, इत्यादि। इसमें, उन्हें अपने जीवित रहने के दौरान की गई दुष्टता के स्तर के आधार पर विभिन्न दण्डों के अधीन किया जाता है। और तुम लोग क्या कहते हो, लोग भेंगे क्यों होते हैं? क्या ऐसे काफी लोग हैं? आजकल उनमें से बहुत से आस-पास हैं। कुछ लोग इसलिए भेंगे होते हैं क्योंकि अपने विगत जीवन में उन्होंने अपनी आँखों का बहुत अधिक उपयोग किया था, उन्होंने बहुत से बुरे कार्य किए थे, और इसलिए जब उनका इस जीवन में जन्म होता है तो उनकी आँखें भेंगी होती हैं और गंभीर मामलों में वे अन्धे भी होते हैं। तुम्हें क्या लगता है कि जो भेंगे होते हैं वे देखने में अच्छे लगते हैं? क्या वे एक अच्छी छाप छोड़ते हैं? देखें कि कैसे उनके चेहरे का ढाँचा सुन्दर है, उनकी त्वचा साफ और पीली है, उनके नेत्र बड़े और पलकें घनी हैं—किन्तु दुर्भाग्यवश उनकी एक आँख भेंगी है, वे किस प्रकार के दिखाई पड़ते हैं? क्या इसका मनुष्य के आचरण पर पूर्णरुप से प्रभाव नहीं पड़ता है? और इस प्रभाव के साथ, उनका जीवन किस प्रकार का हैं? जब वे अन्य लोगों से मिलते हैं, वे अपने आप में सोचते हैं: "मैं तो भेंगा हूँ! मुझे अवश्य सर झुका कर बात करनी चाहिए और लोगों को आमने-सामने नहीं देख सकता हूँ, जिससे वे मेरी आँखों को न देख सकते हैं।" उनकी भेंगी आँखों इस बात को प्रभावित करती हैं कि वे चीज़ो को कैसे देखते हैं, और लोगों को आमने-सामने देखने की क्षमता को प्रभावित करती हैं। इसमें, क्या उन्होंने अपनी आँखों के उपयोग को नहीं गँवा दिया है? और इस प्रकार, क्या विगत जीवन की उनकी ज्यादतियों का निवारण नहीं किया गया है? इसलिए, अगले जीवन में वे इस प्रकार की कोई बुराई करने का साहस नहीं करेंगे। यह प्रतिफल है! कुछ लोग अपनी मृत्यु से पूर्व दूसरों के साथ बहुत अच्छी तरह से निभाते हैं, या आर्थिक रूप से उनकी सहायता करते हैं, वे अपने प्रियजनों, दोस्तों, साथियों, या उनसे जुड़ें लोगों के लिए कई अच्छे कार्य करते हैं। वे दूसरों को दान देते हैं और उनकी सहायता करते हैं, या आर्थिक रुप से उनकी सहायता करते हैं, लोग उनके बारे में बहुत अच्छी राय रखते हैं, और जब ऐसे लोग आध्यात्मिक दुनिया में वापस आते है तब उन्हें दंडित नहीं किया जाता है। किसी अविश्वासी को किसी भी प्रकार से दण्डित नहीं किए जाने का अर्थ है कि वह बहुत अच्छा इन्सान था। परमेश्वर के अस्तित्व पर विश्वास करने के बजाय, वे केवल आकाश में वृद्ध व्यक्ति पर विश्वास करते हैं। वे केवल इतना ही विश्वास करते हैं कि उनसे ऊपर कोई आत्मा है जो हर उस चीज़ को देखती है जो वे करते हैं —वे केवल उसी में विश्वास करते हैं। और इसका क्या परिणाम होता है? वे बहुत अच्छे व्यवहार वाले होते हैं। ये लोग दयालु और परोपकारी होते हैं और जब अन्ततः वे आध्यात्मिक दुनिया में वापस आएँगे, तो आध्यात्मिक दुनिया उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार करेगी और शीघ्र ही उनका नया रूप होगा और वे पुनः पैदा होंगे। और वे किस प्रकार के परिवार में आएँगे? यद्यपि वह परिवार धनी नहीं होगा, किन्तु यह शान्तिमय होगा, इसके सदस्यों के बीच समरसता होगी, उनके दिन शांति, खुशहाली में गुज़रेंगे, हर कोई आनंदमय होगा, और उनका जीवन अच्छा होगा। जब तक व्यक्ति प्रौढ़ावस्था में पहुँचेगा, तो वह अनेक पुत्र और पुत्रियों को जन्म दे देगा और उसका परिवार बड़ा होगा, उसकी संतानें बुद्धिमान होंगी और सफलता का आनंद लेंगी, और वह तथा उसका परिवार सौभाग्य का आनन्द उठाएगा—और इस तरह का परिणाम व्यक्ति के विगत जीवन से जुड़ा होता है। कहने का आशय है कि, कोई व्यक्ति मरने के बाद कहाँ जाता है और कहाँ उसका पुनर्जन्म होता है, वह पुरुष होगा अथवा स्त्री, उसका ध्येय क्या है, जीवन में वह किन परिस्थितियों से गुज़रेगा, उसकी असफलताएँ, वह किन आशीषों का सुख भोगेगा, वह किनसे मिलेगा, उनके साथ क्या होगा—कोई भी इसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकता है, इससे बच नहीं सकता है, या इससे छुप नहीं सकता है। कहने का अर्थ है कि, तुम्हारा जीवन निश्चित कर दिए जाने के पश्चात्, तुम्हारे साथ जो होता है उसमें, तुम इससे बचने का कैसा भी प्रयास करो, तुम किसी भी साधन द्वारा तुम बचने का प्रयास करो, आध्यात्मिक दुनिया में परमेश्वर ने तुम्हारे लिये जो मार्ग निर्धारित कर दिया है उसके उल्लंघन का तुम्हारे पास कोई उपाय नहीं है। क्योंकि जब तुम पुनर्जन्म लेते हो, तो तुम्हारे जीवन का भाग्य पहले ही निश्चित किया जा चुका होता है। चाहे वह अच्छा हो अथवा बुरा, प्रत्येक को इसका सामना करना चाहिए, और आगे बढते रहना चाहिए; यह एक ऐसा मुद्दा है जिससे इस संसार में रहने वाला कोई भी बच नहीं सकता है, और कोई भी मुद्दा इससे अधिक वास्तविक नहीं है, ठीक है, तुम यह सब समझ गए, है न?
इसे समझ लेने के बाद, क्या तुम लोग देखते हो कि परमेश्वर के पास अविश्वासियों के जीवन और मृत्यु के चक्र के लिए बिल्कुल सटीक और कठोर जाँच और व्यवस्था है? सबसे पहले, परमेश्वर ने आध्यात्मिक राज्य में विभिन्न स्वर्गिक आज्ञाएँ, आदेश और प्रणालियाँ स्थापित की हैं, इन स्वर्गिक आज्ञाओं, आदेशों और प्रणालियों की घोषणा के पश्चात्, आध्यात्मिक दुनिया के विभिन्न आधिकारिक पदों के प्राणियों के द्वारा, परमेश्वर के द्वारा निर्धारित किए गए अनुसार, उन्हें कड़ाई से कार्यान्वित किया जाता है, और कोई भी उनका उल्लंघन करने का साहस नहीं करता है। और इसलिए, मनुष्य के संसार में मनुष्यजाति के जीवन और मृत्यु के चक्र में, चाहे कोई पशु के रूप में पुनर्जन्म ले या इंसान के रूप में, दोनों के लिए नियम हैं। क्योंकि ये नियम परमेश्वर की ओर से आते हैं, इसलिए उन्हें तोड़ने का कोई साहस नहीं करता है, न ही कोई उन्हें तोडने में समर्थ है। यह केवल परमेश्वर की ऐसी संप्रभुता की वजह से है, और ऐसी व्यवस्थाओं की वजह से है, कि यह भौतिक संसार जिसे लोग देखते हैं नियमित और व्यवस्थित है; यह केवल परमेश्वर की ऐसी संप्रभुता के कारण ही है कि मनुष्य उस दूसरे संसार के साथ शान्ति से रहने में समर्थ है जो मनुष्यजाति के लिए पूर्णरुप से अदृश्य है, इसके साथ समरसता में सह-अस्तित्व में रहता है—जिसमें सभी समस्त परमेश्वर की संप्रभुता से अलंघनीय है। व्यक्ति के दैहिक जीवन की मृत्यु के पश्चात्, आत्मा में अभी भी जीवन रहता है, और इसलिए यदि वह परमेश्वर के प्रशासन से रहित होती तो क्या होता? आत्मा हर स्थान पर भटकती रहती, हर स्थान में हस्तक्षेप करती, और यहाँ तक कि मनुष्यजाति के संसार में जीवित प्राणियों को भी हानि पहुँचाती। ऐसी हानि न केवल मनुष्यजाति के प्रति ही नहीं होती, बल्कि वनस्पति और पशुओं की ओर भी हो सकती थी—लेकिन सबसे पहले हानि लोगों की होती। यदि ऐसा होता—यदि ऐसी आत्मा प्रशासनरहित होती, और वाकई लोगों को हानि पहुँचाती, वाकई दुष्टता के कार्य करती—तो ऐसे आत्मा को आध्यात्मिक दुनिया में ठीक से सँभाला जाता: यदि चीज़ें गंभीर होंगी तो शीघ्र ही आत्मा का अस्तित्व समाप्त हो जाता, वह नष्ट हो जाएगी; यदि संभव हुआ तो, उसे कहीं रख दिया जाएगा और फिर उसका पुनर्जन्म होगा। कहने का आशय है कि, आध्यात्मिक दुनिया में विभिन्न आत्माओं का प्रशासन व्यवस्थित होता है, और चरणबद्ध तथा नियमों के अनुसार किया जाता है। यह केवल ऐसे प्रशासन के कारण ही है कि मनुष्य का भौतिक संसार अराजकता में नहीं पड़ा है, कि भौतिक संसार की मनुष्यजाति एक सामान्य मानसिकता, साधारण तर्कशक्ति और एक व्यवस्थित दैहिक जीवन धारण करती है। मनुष्यजाति के केवल ऐसे सामान्य जीवन के बाद ही वे जो देह में रहते हैं, पनपते रहना और पीढ़ी दर पीढ़ी संतान उत्पन्न करना जारी रखने में समर्थ हो सकेंगे।
अभी-अभी तुमने जिन वचनों को सुना है उनके बारे में तुम क्या सोचते हो? क्या वे तुम्हारे लिए नये हैं? और आज मेरे इन वचनों की संगति करने के बाद तुम लोग क्या महसूस करते हो? वे बातें नई हैं इस के अतिरिक्त क्या तुम कुछ और महसूस करते हो? (लोगों को अच्छे व्यवहार वाला होना चाहिए, और मैं देखता हूँ परमेश्वर महान और भयावह है)। (मैं परमेश्वर के प्रति अधिक श्रद्धा अनुभव करता हूँ, भविष्य में जब मुझे कुछ होगा तो मैं और अधिक सचेत रहूँगा, मैं जो कहूँगा और जो करूँगा उसके प्रति में और अधिक सभ्य रहूँगा)। तुम ऐसा क्यों करोंगे? (विभिन्न प्रकार के लोगों के अंत से परमेश्वर कैसे निपटता है इस बारे में अभी-अभी परमेश्वर की संगति सुनने के बाद, एक तरह से मुझे लगता है कि परमेश्वर का स्वभाव किसी अपराध की अनुमति नहीं देता, और यह कि मुझे उसका आदर करना चाहिए; और दूसरी तरह से, मैं जानता हूँ कि परमेश्वर किस प्रकार के लोगों को पसंद करता है, और किस प्रकार के लोगों को पसंद नहीं करता है, और इसलिए मैं उनमें से एक बनना चाहूँगा जिन्हें परमेश्वर पसंद करता है)। क्या तुम लोग देखते हो कि परमेश्वर इस क्षेत्र में अपने कार्यों में उच्च सिद्धान्तों वाला है? वे कौन से सिद्धांत हैं जिनके द्वारा वह कार्य करता है? (लोग जो कार्य करते हैं उन्हीं के अनुसार वह लोगों का अन्त तय करता है)। यह अविश्वासियों के विभिन्न अंतों के बारे में है जिनकी हमने अभी-अभी बात की है। जब अविश्वासियों की बात आती है, तो क्या परमेश्वर की कार्यवाइयों के पीछे अच्छों को पुरस्कृत करने और दुष्टों को दण्ड देने का सिद्धांत है? क्या कोई अपवाद हैं? (नहीं)। क्या तुम लोग देखते हो कि परमेश्वर की कार्यवाइयों का एक सिद्धांत है? (हाँ)। अविश्वासी वास्तव में परमेश्वर में विश्वास नहीं करते हैं, वे परमेश्वर के आयोजनों का पालन नहीं करते हैं, और वे परमेश्वर की संप्रभुता से अनभिज्ञ हैं, परमेश्वर को स्वीकार तो बिल्कुल नहीं करते हैं। अधिक गंभीर बात यह है, कि वे परमेश्वर की निन्दा करते हैं और उसे कोसते हैं, और उन लोगों के प्रति शत्रुतापूर्ण होते हैं जो परमेश्वर में विश्वास करते हैं। यद्यपि इन लोगों का परमेश्वर के प्रति ऐसा रवैया होता है, फिर भी उनके प्रति परमेश्वर का प्रशासन अपने सिद्धांतो से विचलित नहीं होता है; वह अपने सिद्धांतों और अपने स्वभाव के अनुसार व्यवस्थित रूप से उन्हें प्रशासित करता है। परमेश्वर उनकी शत्रुता को किस प्रकार लेता है? अज्ञानता के रूप में! और इसलिए उसने इन लोगों का—अविश्वासियों में से अधिकतर का—एक बार पशु के रूप में पुनर्जन्म करवाया है। तो परमेश्वर की नज़रों में अविश्वासी क्या हैं? (मवेशी)। परमेश्वर की नज़रों में, वे इसी प्रकार के हैं, वे मवेशी हैं। परमेश्वर मवेशियों को प्रशासित करता है, और वह मनुष्यजाति को प्रशासित करता है और इस प्रकार के लोगों के लिए उसके सिद्धांत एक समान हैं। इन लोगों के परमेश्वर के प्रशासन में और इनके प्रति उसकी कार्यवाइयों में, अभी भी परमेश्वर के स्वभाव को और सभी चीज़ों पर उसके प्रभुत्व के लिए व्यवस्थआओं को देखा जा सकता है। और इसलिए, क्या तुम उन सिद्धांतों में परमेश्वर की संप्रभुता को देखते हो जिनके द्वारा वह उन अविश्वासियों को प्रशासित करता है जिसके बारे में मैंने अभी-अभी बोला है? क्या तुम परमेश्वर के धार्मिक स्वभाव को देखते हो? (हम देखते हैं)। तुम परमेश्वर की संप्रभुता को देखते हो, और तुम उसके स्वभाव को देखते हो। और कहने का अर्थ है कि चाहे वह किसी भी चीज़ से क्यों न निपटे, परमेश्वर अपने स्वयं के सिद्धांतों और स्वभाव के अनुसार कार्य करता है। यही परमेश्वर का सार है। वह उन आदेशों या स्वर्गिक आज्ञाओं को यूँ ही नहीं तोड़ता है जो उसने स्थापित किए हैं क्योंकि वह ऐसे लोगों को मवेशी के रूप में मानता है। परमेश्वर ज़रा भी उलट-पलट किए बिना, सिद्धांतों के अनुसार कार्य करता है, उसकी कार्यवाइयाँ किसी भी कारक से अप्रभावित रहती है, और चाहे वह कुछ भी क्यों न करे, वह सब उसके स्वयं के सिद्धांतों के अनुपालन में होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि परमेश्वर के पास स्वयं परमेश्वर का सार है, जो कि उसके सार का एक पहलू है, जो किसी सृजित किए गए प्राणी के पास नहीं होता है। परमेश्वर हर वस्तु, हर व्यक्ति, और सभी जीवित चीज़ों के बीच जो उसने सृजित की हैं, अपनी सँभाल में, उनके प्रति अपने दृष्टिकोण में, प्रबंधन में, प्रशासन में, और उन पर शासन में न्यायपरायण और उत्तरदायी है, और इसमें वह कभी भी लापरवाह नहीं रहा है। जो अच्छे हैं, वह उनके प्रति कृपापूर्ण और दयावान है; जो दुष्ट हैं, उन्हें वह निर्दयता से दंड देता है; और विभिन्न जीवित प्राणियों के लिए, वह समयबद्ध और नियमित तरीके से, विभिन्न समयों पर मनुष्यजाति के संसार की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुसार उचित व्यवस्थाएँ करता है इस तरह से कि ये विभिन्न जीवित प्राणी उन भूमिकाओं के अनुसार जो वे निभाते हैं व्यवस्थित रूप से जन्म लेते रहें, और एक व्यवस्थित तरीके से भौतिक जगत और आध्यात्मिक दुनिया के बीच चलते रहें।
एक जीवित प्राणी की मृत्यु—भौतिक जीवन का अंत—यह दर्शाता है कि एक जीवित प्राणी भौतिक संसार से आध्यात्मिक दुनिया में चला गया है, जबकि एक नए भौतिक जीवन का जन्म यह दर्शाता है कि एक जीवित प्राणी आध्यात्मिक दुनिया से भौतिक संसार में आया है और उसने अपनी भूमिका ग्रहण करना और उसे निभाना आरम्भ कर दिया है। चाहे एक जीवित प्राणी का प्रस्थान हो या आगमन, दोनों आध्यात्मिक दुनिया के कार्य से अवियोज्य हैं। जब कोई व्यक्ति भौतिक संसार में आता है, तो परमेश्वर द्वारा आध्यात्मिक दुनिया में उस परिवार जिसमें वह जाता है, उस युग में जिसमें उसे आना है, उस समय जब उसे आना है, और उस भूमिका जो उसे निभानी है, की उचित व्यवस्थाएँ और विशेषताएँ पहले ही तैयार की जा चुकी होती हैं। और इसलिए इस व्यक्ति का सम्पूर्ण जीवन—जो काम वह करता है, और जो मार्ग वह चुनता है—जरा सी भी त्रुटि के बिना, आध्यात्मिक दुनिया की व्यवस्थाओं के अनुसार चलता है। जिस समय पर भौतिक जीवन समाप्त होता, इस बीच, और जिस तरह और जिस स्थान पर यह समाप्त होता है, आध्यात्मिक दुनिया के सामने वह स्पष्ट और प्रत्यक्ष होता है। परमेश्वर भौतिक संसार पर शासन करता है, और वह आध्यात्मिक दुनिया पर शासन करता है, और वह किसी आत्मा के जीवन और मृत्यु के साधारण चक्र को विलंबित नहीं करेगा, न ही वह किसी आत्मा के जीवन और मृत्यु के चक्र के प्रबंधन में कोई त्रुटि कर सकता है। आध्यात्मिक दुनिया के आधिकारिक पदों के सभी न्यायालय अधिकारी अपने कार्यों को कार्यान्वित करते हैं, और परमेश्वर के निर्देशों और नियमों के अनुसार वह करते हैं जो उन्हें करना चाहिए। और इसलिए, मनुष्यजाति के संसार में, मनुष्य द्वारा देखी गई कोई भी भौतिक घटना व्यवस्थित होती है, और उसमें कोई अराजकता नहीं होती है। यह सब कुछ सभी चीज़ों पर परमेश्वर के व्यवस्थित शासन की वजह से है, और साथ ही इस वजह से है क्योंकि परमेश्वर का अधिकार प्रत्येक वस्तु शासन करता है, और जिन चीज़ों पर वह शासन करता है उस सब में वह भौतिक संसार जिसमें मनुष्य रहता है, और, इसके अलावा, मनुष्य के पीछे का वह अदृश्य आध्यात्मिक दुनिया शामिल है। और इसलिए, यदि मनुष्यजाति एक अच्छा जीवन चाहती है, और एक अच्छे परिवेश में रहना चाहती है, तो सम्पूर्ण दृश्य भौतिक जगत प्रदान किए जाने के अलावा, मनुष्य को वह आध्यात्मिक दुनिया भी अवश्य प्रदान की जानी चाहिए, जिसे कोई देख नहीं सकता है, जो मनुष्यों की ओर से प्रत्येक जीवित प्राणी को संचालित करती है और जो व्यवस्थित है। इस प्रकार, जब यह कहा जाता है कि परमेश्वर सभी चीज़ों के जीवन का स्रोत है, तो क्या "सभी चीज़ों" के अर्थ की अपनी जानकारी और समझ में हमने कुछ जोड़ा नहीं है? (हाँ)।
2. विभिन्न आस्था वाले लोगों का जीवन और मृत्यु का चक्र
हमने अभी-अभी पहली श्रेणी—अविश्वासियों—के जीवन और मृत्यु के चक्र पर चर्चा की। अब आइए हम द्वितीय श्रेणी, विभिन्न आस्था वाले लोगों के बारे में चर्चा करें। ‘‘विभिन्न आस्था वाले लोगों का जीवन और मृत्यु का चक्र" भी एक महत्वपूर्ण विषय है, और यह समयोचित है कि तुम लोग इस बारे में कुछ समझो। सबसे पहले, आइए हम इस बात को समझें कि "आस्था वाले लोगों" में "आस्था" कौन सी आस्थाओं को संदर्भित करती है: इसका आशय यहूदी धर्म, ईसाई धर्म, कैथोलिक धर्म, इस्लाम और बुद्धधर्म, ये पाँच प्रमुख धर्म हैं। अविश्वासियों के अतिरिक्त, जो लोग इन पाँच धर्मों में विश्वास करते हैं उनका संसार की जनसंख्या में एक बड़ा अनुपात है। इन पाँच धर्मों के बीच, जिन्होंने अपने विश्वास में से जीवनवृत्ति बनाई है, वे बहुत थोड़े से हैं, फिर भी इन धर्मों में अनेक विश्वासी हैं। उनके विश्वासी जब मरते हैं तो वे भिन्न स्थान में जाते हैं। किससे "भिन्न"? अविश्वासियों से, उन लोगों से जिनमें कोई विश्वास नहीं है. से भिन्न, जिसके बारे में हम अभी-अभी बात कर रहे थे। जब वे मर जाते हैं उसके बाद, इन पाँचों धर्मों के विश्वासी किसी अन्य स्थान में जाते हैं, अविश्वासियों के स्थान से भिन्न कहीं और। किन्तु प्रक्रिया एक समान होती है। उन्होंने मरने से पहले जो कुछ भी किया था उसके आधार पर आध्यात्मिक दुनिया उनके बारे में निर्णय करेगी, उसके पश्चात् तदनुसार उनकी प्रक्रिया की जाएगी। परन्तु प्रक्रिया करने के लिए इन लोगों को किसी अन्य स्थान में क्यों रखा जाता है? इसका एक महत्वपूर्ण कारण है। और वह कारण क्या है? मैं एक उदाहरण का उपयोग करके तुम्हें बताऊँगा। किन्तु बताने से पहले, तुम स्वयं विचार कर रहे हो सकते हो: "हो सकता है कि ऐसा इसलिए हो क्योंकि परमेश्वर में उनका विश्वास थोड़ा सा हो! वे पूर्ण विश्वासी न हों।" यह कारण नहीं है कि क्यों। इसका एक महत्वपूर्ण कारण है कि क्यों उन्हें किसी अन्य स्थान में रखा जाता है।
बौद्धधर्म को लें: मैं तुम्हें एक सच्चाई बताता हूँ। एक बौद्ध, सबसे पहले, वह है जो बौद्धधर्म में धर्मांतरित हो गया है और वह कोई ऐसा व्यक्ति है जो जानता है कि उसका विश्वास क्या है। जब कोई बौद्ध अपने बाल काटते हैं और भिक्षु या भिक्षुणी बनते/बनती हैं, तो इसका अर्थ है कि उन्होंने अपने आपको लौकिक संसार से पृथक कर लिया है और मनुष्य को संसार के कोलाहल को बहुत पीछे छोड़ दिया है। प्रतिदिन वे मंत्रों का उच्चारण करते हैं और केवल शाकाहारी भोजन करते हैं, तपस्वी का जीवन व्यतीत करते हैं, और अपने दिन मक्खन के दिये की ठण्डी, क्षीण रोशनी में गुजारते हैं। वे अपना सारा जीवन इसी प्रकार व्यतीत करते हैं। जब उनका भौतिक जीवन समाप्त होता है, वे अपने जीवन का सारांश बनाते हैं, परन्तु अपने हृदय में उन्हें पता नहीं होता है कि मरने के बाद वे कहाँ जाएँगे, वे किससे मिलेंगे, और उनका अंत क्या होगा—अपने हृदय में वे इन चीज़ों के बारे स्पष्ट नहीं हैं। उन्होंने केवल एक विश्वास के साथ अपना सारा जीवन व्यतीत करने से अधिक कुछ नहीं किया है, जिसके पश्चात् वे इस संसार से अंधी इच्छाओं और आदर्शों के साथ चले जाते हैं। उनके भौतिक जीवन का अन्त इसी तरह का होता है जब वे जीवितों के संसार को छोड़ते हैं, और जब उनका शारीरिक जीवन समाप्त हो जाता है, तो वे अपने आध्यात्मिक दुनिया में मूल स्थान में वापस लौट जाते हैं। पृथ्वी पर वापिस लौटने और अपना स्वाध्याय करते रहने के लिए इस व्यक्ति का पुनर्जन्म होगा या नहीं, यह मृत्यु से पहले के उसके आचरण और स्वाध्याय पर निर्भर करता है। यदि अपने जीवनकाल में उन्होंने कुछ ग़लत नहीं किया, तो उन्हें शीघ्र ही पुनर्जन्म दिया जाएगा और फिर पृथ्वी पर वापस भेज दिया जाएगा, जहाँ वे एक बार फिर भिक्षु या भिक्षुणी बनेंगे। पहली बार की कार्यप्रणाली के अनुसार उनका भौतिक शरीर स्वाध्याय करता है, जिसके बाद वे मर जाते हैं, वे आध्यात्मिक दुनिया लौट जाते हैं, जहाँ उनकी जाँच की जाती है, जिसके बाद—यदि कोई समस्या नहीं है—तो वे एक बार फिर मनुष्यों के संसार में लौटते हैं, और एक बार फिर बौद्ध में धर्मांतरित होते हैं और अपना स्वाध्याय जारी रखते हैं। तीन से सात बार तक पुनर्जन्म लेने के बाद, वे एक बार फिर से आध्यात्मिक दुनिया में लौटेंगे, जहाँ उनके भौतिक जीवन की समाप्ति पर वे हर बार जाते हैं। यदि मानवीय दुनिया में उनकी विभिन्न योग्यताएँ और उनके व्यवहार आध्यात्मिक दुनिया की स्वर्गिक आज्ञाओं के मुताबिक हैं, तो इस बिन्दु से आगे वे वहीं रहेंगे; उन्हें मनुष्य के रुप में अब और जन्म नहीं दिया जाएगा, ना ही पृथ्वी पर दुष्ट कार्यों के लिए दण्डित किए जाने के किसी जोखिम पर होंगे। वे इस प्रक्रिया का अनुभव फिर कभी नहीं करेंगे। इसके बजाय, अपनी परिस्थितियों के अनुसार, वे आध्यात्मिक राज्य में एक पद ग्रहण करेंगे, इसे ही बौद्ध लोग अमरता की प्राप्ति बताते हैं। अमरता की प्राप्ति का मुख्य रूप से अर्थ है कि आध्यात्मिक दुनिया का एक अधिकारी बनना, और पुनर्जन्म लेने या दण्ड भोगने का आगे कोई अवसर नहीं होना। इससे भी अधिक, इसका अर्थ है कि पुनर्जन्म के बाद मनुष्य होने के कष्ट को अब और न भोगना। इसलिए क्या अभी भी उनका पशु के रुप में पैदा होने का कोई अवसर है? (नहीं)। इसका मतलब है कि वे आध्यात्मिक दुनिया में कोई भूमिका ग्रहण करने के लिए रहते हैं और उनका पुनर्जन्म नहीं होगा। बौद्ध धर्म में अमरत्व प्राप्ति का यह एक उदाहरण है। जहाँ तक उनकी बात है जो अमरत्व को प्राप्त नहीं करते हैं, आध्यात्मिक दुनिया में उनके लौटने पर, प्रासंगिक न्यायालय अधिकारी के द्वारा उनको जाँचा और सत्यापित किया जाता है और पाया जाता है कि उन्होंने परिश्रम से स्वाध्याय में नहीं किया है या बौद्धमत द्वारा निर्धारित सूत्रों को ईमानदारी से उच्चारित नहीं किया; इसके बजाय, उन्होंने अत्यधिक दुष्टता की, और वही अधिक किया जो बुरा था। तब आध्यात्मिक दुनिया में उनके दुष्ट कार्यों के बारे में निर्णय लिया जाता है, जिसके बाद उन्हें दण्डित किया जाना निश्चित है। इसमें कोई अपवाद नहीं हैं। तो कब इस प्रकार का व्यक्ति अमरत्व को प्राप्त करता है? उस जीवन में जब वे कोई बुरा कार्य नहीं करते हैं—जब, आध्यात्मिक दुनिया में लौटने के पश्चात्, यह देखा जाता है कि उन्होंने मृत्यु से पूर्व कुछ ग़लत नहीं किया था। वे पुनर्जन्म लेना जारी रखते हैं, वे मंत्रों को उच्चारित करना जारी रखते हैं, वे अपने दिन मक्खन के दिये के ठण्डे और क्षीण प्रकाश में गुज़ारते हैं, वे किसी जीवित प्राणी की हत्या नहीं करते हैं, मांस नहीं खाते हैं, और मनुष्य के संसार में हिस्सा नहीं लेते हैं, अपनी समस्याओं को बहुत पीछे छोड़ देते हैं, और उनका दूसरों के साथ कोई विवाद नहीं होता है। इस प्रक्रिया के दौरान, वे कोई दुष्टता नहीं करते हैं, जिसके पश्चात् वे आध्यात्मिक संसार में लौट आते हैं, और उनके समस्त क्रियाकलापों और व्यवहार की जाँच हो जाने के बाद, उन्हें एक बार पुनः मनुष्य के संसार में भेजा जाता है, ऐसे चक्र में जो तीन से सात बार तक चलता है। यदि इस दौरान कोई गडबड़ी नहीं होगी, तो उनकी अमरत्व की प्राप्ति अप्रभावित रहेगी, और विलंबित नहीं होगी। आस्था वाले लोगों के जीवन और मृत्यु के चक्र की यह एक विशिष्टता है: वे अमरत्व प्राप्त करने, और आध्यात्मिक संसार में कोई पद प्राप्त करने में समर्थ होते हैं। यही बात है जो उन्हें अविश्वासियों से अलग बनाती है। पहली बात, जब वे पृथ्वी पर जीवित होते हैं, तो उन लोगों का आचरण कैसा होता है जो आध्यात्मिक दुनिया में पद ग्रहण करने में समर्थ होते हैं? उनके लिये आवश्यक है कि वे कोई भी दुष्टता का कार्य बिल्कुल नहीं करें: उन्हें हत्या, आगजनी, बलात्कार, या लूटपाट के कार्य अवश्य नहीं करने चाहिए; यदि वे कपट, धोखाधड़ी, चोरी या डकैती करते हैं, तब वे अमरत्व को प्राप्त नहीं कर सकते हैं। कहने का अर्थ है कि, यदि दुष्टता के कार्य से उनका कोई भी संबंध या सम्बद्धता है, तो वे आध्यात्मिक दुनिया के दण्ड से बच कर भाग नहीं सकते हैं। आध्यात्मिक दुनिया उन बौद्धों के लिये उचित प्रबंध करती है जो अमरत्व को प्राप्त करते हैं: उन्हें उन लोगों को प्रशासित करने के लिए निर्दिष्ट किया जा सकता है कि जो बौद्धधर्म में विश्वास करते हुए प्रतीत होते हैं, और आकाश में वृद्ध मनुष्य, और बौद्धों के पास एक अधिकार-क्षेत्र दिया जाएगा, वे केवल अविश्वासियों को ही प्रशासित कर सकते हैं, या अन्यथा वे एक गौण न्यायालय अधिकारी हो सकते हैं। ऐसा बँटवारा इन आत्माओं की प्रकृति के अनुसार होता है। यह बौद्धधर्म का एक उदाहरण है।
हमने जिन पाँच धर्मों के बारे में कहा है, उनमें ईसाई धर्म कुछ विशेष है। और ईसाई धर्म के बारे में क्या विशेष है? ये वे लोग हैं जो सच्चे परमेश्वर में विश्वास करते हैं। जो सच्चे परमेश्वर में विश्वास करते हैं, उन्हें यहाँ कैसे सूचीबद्ध किया जा सकता है? चूँकि ईसाईयत एक प्रकार की आस्था है, तो यह, निःसंदेह, केवल आस्था से संबंधित है—यह एक प्रकार का अनुष्ठान, एक प्रकार का पंथ, एक प्रकार का धर्म है, और उन लोगों की आस्था से कुछ अलग है जो सच्चाई से परमेश्वर का अनुसरण करते हैं। इसे पाँच प्रमुख धर्मों के बीच सूचीबद्ध करने का मेरा कारण यह है क्योंकि ईसाईयत को भी उसी स्तर तक घटा दिया गया है जिस स्तर पर यहूदी, बौद्धधर्म और इस्लाम धर्म हैं। अधिकतर ईसाई इस बात पर विश्वास नहीं करते हैं कि कोई परमेश्वर है, या यह कि वह सभी चीज़ों पर शासन करता है, उसके अस्तित्व पर तो वे बिल्कुल भी विश्वास नहीं करते हैं। इसके बजाय, वे मात्र धर्मशास्त्र के बारे में बात करने के लिए धर्मग्रंथों का उपयोग करते हैं, लोगों को दयालु बनना, कष्टों को सहना और अच्छे कार्य करना सिखाने के लिए धर्मशास्त्र का उपयोग करते हैं। ईसाईयत धर्म इसी प्रकार का है: यह केवल धर्मशास्त्र संबंधी सिद्धांतो पर ध्यान केन्द्रित करता है, मनुष्य का प्रबंधन करने या उसे बचाने के परमेश्वर के कार्य से इसका बिल्कुल भी कोई संबंध नहीं है, यह उन लोगों का एक धर्म है जो ऐसे परमेश्वर का अनुसरण करते हैं जिसे परमेश्वर अंगीकार नहीं किया जाता है। लेकिन उनके प्रति अपने दृष्टिकोण में परमेश्वर के पास भी एक सिद्धांत है। वह अपनी मर्जी से उन्हें यूँही उसी तरह से सँभालता और उनके साथ निपटता नहीं है, जैसा कि वह अविश्वासियों के साथ करता है। उनके प्रति उसका दृष्टिकोण बौद्धों के समान ही हैः यदि जीवित रहते हुए, किसी ईसाई में आत्म-अनुशासन होता है, तो वह कठोरता से दस आज्ञाओं का पालन करने और उन माँगों में व्यवस्थाओं और आज्ञाओं का पालन करने में समर्थ है जो वह स्वयं के व्यवहार से करता है—और यदि वह अपने सम्पूर्ण जीवन भर इसे कर सकता है—तो उन्हें भी उतनी ही मात्रा में समय जीवन और मृत्यु के चक्र में से गुज़रते हुए व्यतीत करना होगा इससे पूर्व कि वे वास्तव में तथाकथित स्वर्गारोहण को प्राप्त कर सके। इस स्वर्गारोहण को प्राप्त करने के पश्चात्, वे आध्यात्मिक दुनिया में बने रहते हैं, जहाँ वे एक पद लेते हैं और उसके न्यायालय अधिकारियों में से एक बन जाते हैं। इसी प्रकार, यदि वे पृथ्वी पर दुष्टता करते हैं, यदि वे पापमय हैं और बहुत से पाप करते हैं, तब यह अपरिहार्य है कि वे भिन्न-भिन्न प्रचण्डताओं से दण्डित और अनुशासित किये जाएँगे। बौद्ध धर्म में अमरत्व प्राप्त करने का अर्थ है सुखावती में प्रवेश करना, किन्तु ईसाई धर्म में वे इसे क्या कहते है? इसे ‘‘स्वर्ग में प्रवेश करना" और ‘‘स्वर्गारोहण किए जाना" कहते हैं। जो वास्तव में स्वर्गारोहण करते हैं, वे भी जीवन और मृत्यु के चक्र से तीन से सात बार तक गुजरते हैं, जिसके पश्चात्, मर जाने पर, वे आध्यात्मिक दुनिया में आते हैं, मानों वे सो गए थे। यदि वे मानक तक हैं तो वे कोई भूमिका लेने के लिए बने रह सकते हैं, और, पृथ्वी पर के लोगों के विपरीत, साधारण तरीके से, या परिपाटी के अनुसार, उनका पुनर्जन्म नहीं होगा।
इन सब धर्मों में, जिस अन्त के बारे में वे बात करते हैं या जिसके लिए वे प्रयास करते हैं, वह वैसा ही है जैसा कि बौद्धधर्म में अमरत्व को प्राप्त करना—यह इतना ही है कि इसे भिन्न-भिन्न साधनों के द्वारा प्राप्त किया जाता है। वे सभी एक ही प्रकार के हैं। इन धर्मों के लोगों के इस भाग के लिए जो अपने आचरण में धार्मिक नीतिवचनों का कड़ाई से पालन करने में समर्थ हैं, परमेश्वर उन्हें एक उचित गंतव्य, जाने के लिए एक उचित स्थान देता है, और उन्हें उचित प्रकार से सँभालता है। यह सब तर्कसंगत है, किन्तु यह ऐसा नहीं जैसा कि लोग कल्पना करते हैं, है न? अब इस बात को सुनने के बाद कि ईसाईयों का क्या होता है, तुम कैसा अनुभव करते हो? क्या तुम उनके लिये दुःखी हो? क्या तुम उनके साथ सहानुभूति रखते हो? (थोड़ी—सी)। ऐसा कुछ नहीं है जो किया जा सकता है—वे केवलस्वयं को ही दोष दे सकते हैं। मै ऐसा क्यों कहता हूँ? परमेश्वर का कार्य सच्चा है, परमेश्वर जीवित और वास्तविक है और उसका कार्य सम्पूर्ण मनुष्यजाति और प्रत्येक मनुष्य पर लक्षित है—तो ईसाई लोग इसे स्वीकार क्यों नहीं करते हैं? क्यों वे पागलों की तरह परमेश्वर का विरोध करते हैं, उसे यातना देते हैं? इस तरह का अंत पा कर भी वे भाग्यशाली हैं, तो तुम उनके लिए अफ़सोस क्यों महसूस करते हो? इस प्रकार से सँभाला जाना उनके लिए बड़ी सहिष्णुता को दर्शाता है। जिस हद तक वे परमेश्वर का विरोध करते हैं, उसके हिसाब से तो उन्हें नष्ट कर दिया जाना चाहिए—फिर भी परमेश्वर ऐसा नहीं करता है, और ईसाई धर्म के साथ एक साधारण धर्म की तरह व्यवहार करता है। तो क्या अन्य धर्मों के बारे में विस्तार से जाने की कोई आवश्यकता है? इन सभी धर्मों की प्रकृति है कि लोग अधिक कठिनाइयों को सहन करें, कोई दुष्टता न करें, अच्छी बातें बोले, अच्छे कर्म करें, दूसरों को गाली न दें, दूसरों के विषय में जल्दबाजी में निर्णय न लें, विवादों से स्वयं को दूर रखें, भलाई के काम करें, एक अच्छा इन्सान बनें—अधिकांश धार्मिक शिक्षाएँ इसी प्रकार की हैं। और इसलिए, यदि ये आस्था वाले लोग‌—ये विभिन्न धर्मो और पंथों वाले लोग—यदि धार्मिक नीतियों का कडाई से पालन कर पाते हैं तो वे पृथ्वी पर अपने समय के दौरान बड़ी त्रुटियाँ या पाप नहीं करेंगे, और तीन से सात बार तक पुनर्जन्म लेने के बाद, सामान्यत: ये लोग, ये लोग जो धार्मिक नीतियों का कड़ाई से पालन कर पाते हैं, आध्यात्मिक दुनिया में एक भूमिका लेने के लिए बने रहेंगे। और क्या ऐसे बहुत से लोग है? (नहीं, अधिक नहीं हैं)। तुम्हारा उत्तर किस पर आधारित है? भलाई करना या धार्मिक नियमों और व्यवस्थाओं का पालन करना आसान नहीं है। बौद्ध धर्म लोगों को मांस नहीं खाने देता है—क्या तुम ऐसा कर सकते हो? यदि तुम्हें भूरे वस्त्र पहनकर किसी बौद्ध मंदिर में पूरे दिन मंत्रों का उच्चारण करना पड़े, तो क्या तुम ऐसा कर सकते हो? यह आसान नहीं होगा। ईसाई धर्म में दस आज्ञाएँ, आज्ञाएँ और व्यवस्थाएँ हैं, क्या इनका पालन करना आसान है? वे आसान नहीं है। दूसरों को गाली न देना को लें: लोग इस नियम का पालन करने में असमर्थ हैं? स्वयं को रोक पाने में असमर्थ, वे गाली देते हैं—और गाली देने के बाद वे उसे वापस नहीं ले सकते हैं, तो वे क्या करते हैं? रात्रि में वे अपने पापों को स्वीकार करते हैं! कभी-कभी दूसरों को गाली देने के बाद, उनके दिलों में फिर भी घृणा रहती है, और वे इतना आगे बढ़ जाते हैं कि वे योजना बनाते हैं कि कब वे उन्हें हानि पहुँचाएँ। संक्षेप में, जो इस मृत धर्म सिद्धान्तों के बीच जीते हैं उनके लिए, पाप न करना या दुष्टता न करना आसान नहीं है। और इसलिए, हर धर्म में, केवल कुछ लोग ही अमरत्व को प्राप्त कर पाते हैं। तुम्हें लगता है कि क्योंकि इतने अधिक लोग इन धर्मों का अनुसरण करते हैं, इसलिए अनेक लोग आध्यात्मिक राज्य में कोई भूमिका ग्रहण करने के लिए बने रहेंगे। लेकिन ऐसे लोग अधिक नहीं हैं, केवल कुछ ही इसे प्राप्त कर पाते हैं। आस्था वाले लोगों के जीवन और मृत्यु के चक्र में साधारणतः ऐसा ही होता है। जो चीज उन्हें अलग करती है वह है कि वे अमरत्व प्राप्त कर सकते हैं, अविश्वासियों में और उनमें यही अन्तर है।
“वचन देह में प्रकट होता है” से
Source From: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें